पति से इज्जत पाने के ये हैं तरीके

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) कई महिलाएं शादी के बाद यह महसूस करती हैं कि वे रिश्ते में सब कुछ दे रही हैं, फिर भी कहीं ना कहीं उनकी बातों को उतनी अहमियत नहीं मिलती। वे समझ नहीं पातीं कि कमी कहां रह जाती है, जबकि उनका इरादा हमेशा सही होता है। रिलेशनशिप कोच सृष्टि सिंह कहती हैं कि रिश्तों में कुछ बातें ऐसी होती हैं, जो ऊपर से छोटी लगती हैं लेकिन उनका असर बहुत गहरा होता है। इन्हीं बातों से यह तय होता है कि कोई रिश्ता सिर्फ निभाया जा रहा है या पूरे सम्मान के साथ जिया जा रहा है।


जब महिला खुद को, अपने व्यवहार और अपने फैसलों को सही दिशा में रखती है, तो रिश्ते की तस्वीर धीरे-धीरे बदलने लगती है। यही बदलाव रिश्ते को मजबूती की ओर ले जाता है। चलिए जानते है सृष्टि सिंह के मुताबिक, कौन सी महिलाओं को अपने पार्टनर से रिस्पेक्ट मिलती है, और किन्हें सबकुछ करने के बावजूद सिर्फ बेइज्जती ही मिलती है।

सम्मान की शुरुआत खुद से होती है :-

रिलेशनशिप कोच सृष्टि सिंह साफ कहती हैं कि अगर आप खुद को इज्जत नहीं देंगी, तो सामने वाला भी आपको इज्जत नहीं देगा। अपनी सोच साफ रखें और यह जानें कि आप क्या चाहती हैं और क्या नहीं। खुद की इज्जत करना मतलब घमंड करना नहीं है, बल्कि यह समझना है कि आपके इमोशंस और बाउंड्रीज की भी अहमियत है। जब आप खुद को महत्व देंगी, तभी आपका पार्टनर भी आपको अहमियत देगा।

घर और रिश्तों को संभालने की समझ :-

सृष्टि सिंह के अनुसार, बहुत से पुरुष अपनी पत्नी में एक खास समझ देखना चाहते हैं। जब उन्हें लगता है कि उनकी पार्टनर घर, परिवार और जिम्मेदारियों को अच्छे से संभाल सकती है, तो उनके मन में अपने-आप सम्मान पैदा होता है। इसका मतलब यह नहीं कि हर बोझ आप अकेले उठाएं, बल्कि यह कि आप हालात को समझदारी से मैनेज करना जानती हों। समझदारी और संतुलन ही यहां सबसे बड़ी ताकत है।

केयर करें, लेकिन अपनी सीमा में :-

रिलेशनशिप कोच यह भी बताती हैं कि पति की केयर करना गलत नहीं है। उनकी जरूरतों का ध्यान रखना रिश्ते को मजबूत बनाता है। लेकिन केयर के नाम पर खुद को पूरी तरह भूल जाना सही नहीं है। अगर कोई बात आपके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाती है, तो उस पर चुप रहना धीरे-धीरे आपकी कीमत कम कर देता है। सम्मान वहां खत्म होने लगता है, जहां आप सब कुछ सहने की आदत बना लेती हैं।

बाउंड्री बनाना बहुत जरूरी है :-

हर रिश्ते में एक सीमा होनी चाहिए। अगर आपको कोई बात पसंद नहीं है, तो उसे साफ शब्दों में बताना सीखें। यह जरूरी नहीं कि आप गुस्सा करें, लेकिन अपनी बात शांत और साफ तरीके से रखें। जब आप बार-बार अपनी सीमाएं साफ करती हैं, तो आपका पार्टनर भी समझता है कि इस लाइन को पार नहीं करना है। यही बाउंड्री लाइन आपको मजबूत बनाती है।

इमोशन में खुद को ना खोएं :-

रिलेशनशिप कोच की सलाह है कि भावनाओं में बहकर कभी भी अपना सेल्फ रिस्पेक्ट ना खोएं। प्यार में खुद को साबित करने की जरूरत नहीं होती। जो रिश्ता आपको छोटा महसूस कराए, वहां रुककर सोचने की जरूरत है। जब आप खुद को संभालकर रखती हैं, तो रिश्ता भी सही दिशा में चलता है।

ज्ञान और आत्मविश्वास से आता है सम्मान :-

सृष्टि सिंह बताती हैं कि अपनी जानकारी बढ़ाते रहें और अपनी सोच को मजबूत रखें। जब आप खुद पर भरोसा करना सीखती हैं, तब आपके शब्दों और फैसलों में वजन आ जाता है। यही आत्मविश्वास आपके पति को यह एहसास दिलाता है कि आप सिर्फ एक जिम्मेदारी निभाने वाली पत्नी नहीं, बल्कि एक समझदार और मजबूत इंसान हैं।

सम्मान से ही मजबूत होता है रिश्ता :-

जब एक महिला खुद की इज्जत करना सीख जाती है, तभी उसका पति भी उसे सम्मान देता है। सम्मान के बिना कोई भी रिश्ता लंबे समय तक खुशहाल नहीं रह सकता। खुद को पहचानें, अपनी सीमाएं तय करें और अपने आत्मसम्मान से कभी समझौता ना करें। यही तरीका आपके रिश्ते को मजबूत और संतुलित बनाएगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments