ग्लोबल ग्रीन एवार्ड से सम्मानित हुए डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

मथुरा (संस्कार सृजन) विगत 35 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन, वृहद पौधारोपण तथा अतिथियों को फूलों के गुलदस्ते के बजाय पौधे उपहार में देने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी को कोलंबिया पैसिफिक वर्चुअल विश्व विद्यालय मथुरा के कुलपति डॉ.रश्मि शर्मा ने बृज कला केंद्र मथुरा सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया।


जानकारी के लिए आपको बता दें कि डॉ. सोनी वर्तमान में राइका मरोड़ा टिहरी गढ़वाल में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, पौधे उपहार में भेंट करने के लिए जन-जन को जागरूक किया जाता है। वृक्षमित्र डॉ. सोनी कहते हैं कि यह जीवन प्रकृति की देन है | हम सभी को मिलजुल कर धरती पुत्र और पुत्री बनकर प्रकृति की सेवा कर प्राकृतिक वनस्पति को संजोकर अपने आने वाली पीढ़ी के लिए रखना होगा, तभी ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं से निजाज मिल पाएगा। 

सीपीवी विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. रश्मि शर्मा ने कहा कि वृक्षमित्र डॉ. सोनी व उनकी पत्नी किरन सोनी का पहनावे ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है | आज उन्होंने उत्तराखंड की भूमि से आकर श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में भी जन-जन को अपने वस्त्रों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर लोगो को जागरूक किया। 

जसपाल सिंह ने कहा कि उत्तराखंड के जन-जन को जागरूक करने एवं अतिथियों को पौधा भेंट करना तथा दुल्हा-दुल्हन को शगुन में पौधा देकर डॉ. सोनी ने पर्यावरण की एक नई अलख जगाई है। डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी व किरन सोनी ने समारोह के अतिथियों को बद्रीनाथ की तुलसी के पौधे उपहार में भेंट किये। कार्यक्रम में डॉ. प्रगना वेदांत, डॉ. रेणुका बादना, जितेंद्र कुमार, बेंजीलाल साह, प्रियादत्त आदि मौजूद रहे ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments