अपना घर आश्रम में भ्रमण कर विधि विद्यार्थियों ने जाना सेवा और न्याय का संगम

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) कुलदीप शर्मा, एडीजे सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के निर्देशानुसार एलएडीसी अभिषेक जोशी द्वारा विधि के इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों को अपना घर आश्रम, उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया।

इस अवसर पर आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने विद्यार्थियों को अपना घर आश्रम की कार्यप्रणाली, सेवा गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आश्रम में निराश्रित, असहाय एवं बेसहारा प्रभुजनों की सेवा को सर्वोच्च मानवीय कर्तव्य मानते हुए निरंतर कार्य किया जा रहा है। अभी तक 114 प्रभुजनों का पुनर्वास किया जा चुका हैं। वर्तमान में 40 प्रभुजी निवासरत हैं।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों द्वारा आश्रम में निवासरत प्रभुजनों बारे में विधिक जानकारी प्रदान की तथा निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। इस दौरान विद्यार्थियों को भरतपुर स्थित अपना घर आश्रम की प्रेरणादायी डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई, जिससे उन्हें सेवा कार्यों की व्यापकता और मानवीय संवेदनाओं का अनुभव हुआ।

कार्यक्रम में आश्रम सचिव अशोक कोठारी ने “जीवन में सेवा क्यों आवश्यक है” विषय पर अपने प्रेरक विचार साझा करते हुए कहा कि सेवा ही वह मार्ग है जो मनुष्य को सच्ची संतुष्टि और मानवता के उच्चतम आदर्शों तक पहुंचाता है।

अंत में विधि विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि आश्रम का यह भ्रमण उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायी रहा और इससे उन्हें समाज सेवा एवं विधिक जागरूकता के महत्व को समझने का अवसर मिला।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments