नागपुर में 52,559 बालकों द्वारा सामूहिक गीता पाठ से बना विश्व कीर्तिमान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) गीता परिवार की स्थापना के 40 वें वर्ष में प्रवेश करने पर चतुर्दशक पूर्ति वर्ष महोत्सव ( 2025 -26) का शुभारंभ नागपुर में भव्य कार्यक्रम के साथ हुआ | जिसने नागपुर की पावन भूमि पर इतिहास रच दिया |

"ईश्वर देशमुख शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय मैदान", हनुमान नगर में आयोजित सामूहिक श्रीमद्भगवद्गीता पाठ ने ऐसा अध्याय लिखा, जो युगों तक प्रेरणा देगा। खासदार सांस्कृतिक महोत्सव समिति एवं गीता परिवार के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस महाआयोजन में 302 विद्यालयों के कक्षा 5 से 12 के 52,559 बालकों ने एक स्वर में श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 12 वां, 15 वां और 16 वें का संस्कृत में सामूहिक वाचन किया — और इसी के साथ यह आयोजन World Book of Records में दर्ज होकर विश्व कीर्तिमान बन गया।

लर्न गीता, गीता परिवार के प्रचारक सदस्य गोपाल कनेरिया ने बताया कि इस महाभव्‍य आयोजन की प्रेरणा संस्कार भारती की अध्यक्षा सौ. काञ्चनताई गडकरी एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के संकल्प से मिली। 

भारत सरकार के केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी ने ने इस कार्यक्रम को नागपुर का गौरव और भारत की संस्कृति का उत्सव बताते हुए कहा कि  “भगवद्गीता जीवन का मार्गदर्शक ग्रंथ है। विद्यार्थियों द्वारा किया गया यह सामूहिक पाठ केवल एक विश्व रिकॉर्ड नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा में आध्यात्मिक चेतना का संचार है।”

परम पूज्य स्वामी गोविंददेव गिरिजी महाराज (संस्थापक, गीता परिवार; कोषाध्यक्ष — श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास) की दैवीय उपस्थिति से आयोजन अलौकिक बन गया। उन्होंने कहा — “हमारे राष्ट्र को ऐसे भव्य सामूहिक आयोजनों की आवश्यकता है, जो हमें एकता के सूत्र में बाँधें। गीता केवल ग्रंथ नहीं, जीवन का विज्ञान है — जिसका अध्ययन मानव जीवन को श्रेष्ठ, संतुलित और सफल बनाता है।”

बालकों के कोमल कंठों से जब गीता के श्लोक एक साथ गुजायमान हुए — तो सम्पूर्ण वायुमंडल रोमांचित हो उठा। वातावरण में भक्ति की ऐसी लहर उठी मानो स्वयं देवगण भी आशीर्वाद देने उतरे हों। श्रद्धा से भरी आँखें, कम्पायमान स्वर और हर दिशा में गूंजती “जय श्रीकृष्ण” की ध्वनि — यह केवल एक आयोजन नहीं, आध्यात्मिक ऊर्जा का महासंगम था।

इस कार्यक्रम की विशेष उल्लेखनीय बात यह रही कि इसमें दृष्टिबाधित, विशेष रूप से सक्षम (Differently Abled) बालक-बालिकाओं के साथ-साथ आदिवासी बहुल एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक विद्यार्थी उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए।

इस ऐतिहासिक क्षण ने यह सिद्ध किया कि जब बालमन में गीता का प्रकाश जागता है — तब केवल इतिहास नहीं, विश्व कीर्तिमान जन्म लेते हैं। गीता परिवार का यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए एक जीवंत प्रेरणा है — “गीता से ही जीवन, गीता से ही भारत।”

ऐसे अनेक कार्यक्रमों की श्रृंखला  देश-विदेश में आयोजित होने वाली है, जिसका समापन कोटा, राजस्थान में 2026 में इसी प्रकार के दिव्य महोत्सव के साथ किया जाएगा।

आयोजन में गीता परिवार के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आ. डॉ. संजय मालपाणी, अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आ.डॉ. आशू गोयल, विधायक प्रवीण दटके, प्रा. अनिल सोले सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments