सर्विस रोड बनी व्यापारियों के लिए सिरदर्द

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

पलसाना (संस्कार सृजन) कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग 52 के दोनों और बनी सर्विस रोड व्यापारियों के लिए सिरदर्द बन रही है।

जयपाल गढ़वाल, रिछपाल सिंह लोरा, ताराचंद ,सीताराम ,सुनील कुमार, रघुनाथ प्रसाद, बाबूलाल, बलबीर सिंह, मूलचंद सामोता सहित अनेक वाशिंदों व दुकानदारों की पीड़ा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पलसाना बाईपास पर स्थित पेट्रोल पंप व होटल, रेस्टोरेंट आदि का रास्ता  बंद कर दिया गया है।  

सर्विस रोड 5 किलोमीटर होने के कारण एग्जिट तीनों पुलिया पार करने के बाद है इसलिए यहां के लोगों को आने-जाने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । लोगों की आजीविका पर संकट आ गया है। जिन्होंने महंगे भाव में जमीन खरीद कर अपना व्यवसाय कुछ सोच करके शुरू किया था। मगर अगर हालात ऐसे ही रहे तो सब कुछ चौपट हो जाएगा।  

लोगों ने बताया कि उनका परिवार पालना भी अब धीरे-धीरे टेढ़ी खीर हो  होता नजर आ रहा है। यहां के लोगों ने स्थानीय निकाय से लेकर जिला प्रशासन ही नहीं प्रदेश के अधिकारियों को भी अपनी समस्या अवगत कराते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 52 बायपास रोड पर सर्विस रोड के बंद रास्ते खुलवाने की मांग की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 52 के दोनों तरफ स्थानीय लोगों के द्वारा पेट्रोल पंप होटल रेस्टोरेंट या अन्य व्यवसाय प्रारंभ कर अपने परिवार का गुजारा किया जा रहा है। वही बताया कि सरकार एक तरफ कह रही है कि लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार को बढ़ावा दिया जाएगा 

मगर दूसरी और यहां पर  एन एच आई के अधिकारियों के द्वारा करीब 8 किलोमीटर तक बनाई सर्विस रोड में उतरने के लिए कट नहीं होने के कारण से बेहद परेशानी और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं पलसाना बायपास रोड पर लढाणा पुलिया, गोवटी पुलिया  एवं पलसाना और विजयनगर स्टैंड के पास आने और जाने के लिए कोई उचित एवं सुरक्षित पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। 

जिसके चलते वाहन चालकों को कई बार मुख्य सड़क मार्ग से साइड में जाने के लिए इधर-उधर भटकना या काफी दूर चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ता है। इसके चलते फिर यहां के व्यापारी एवं वाशिंदों ने राजमार्ग के अधिकारियों के विरोध में असंतोष एवं विरोध प्रकट किया। बताया गया मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच एवं सर्विस रोड पर बने अनेक कट जो पहले से रखे गए थे उनको अवैध बता करके पूर्व में ही बंद कर दिया गया था। और अब फिर से बंद करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

व्यापारी लोग जहां अपनी मांग रख रहे हैं वहां पर आज तक किसी प्रकार का कोई हादसा एवं अनहोनी घटना नहीं हुई। जबकि भदाला की ढाणी बायपास कट जहां सबसे अधिक हादसे होते हैं। 

एनएचआई एवं प्रशासन इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। इस जगह बने कट से अनेक लोगों की मौते हुई है। प्रशासन को इस और फोकस करना चाहिए। बताया कि जब तक पुलिया का निर्माण नहीं होगा तब तक स्थाई समाधान नहीं होगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments