अपना घर आश्रम का अवलोकन — विद्यार्थियों ने जाना सेवा का वास्तविक अर्थ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) वी.बी.आर.आई. महाविद्यालय, बड़गांव के छात्र-छात्राओं ने बेदला स्थित “अपना घर आश्रम” का अवलोकन किया। इस अध्ययन भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक सेवा, मानवता और संवेदनशीलता के मूल भावों से परिचित कराना था।

इस अवसर पर महाविद्यालय की व्याख्याता बरखा रानी त्रिपाठी एवं रानी जोशी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने विद्यार्थियों को आश्रम की स्थापना, उद्देश्यों एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि “अपना घर आश्रम” उन निराश्रित, असहाय एवं बीमार व्यक्तियों की सेवा में निरंतर संलग्न है, जिनका समाज में कोई सहारा नहीं होता।

कार्यक्रम में आश्रम सह-सचिव सुनील चौहान एवं प्रभारी सुल्तान सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को आश्रम में संचालित सेवाओं — जैसे भोजन, चिकित्सा, पुनर्वास एवं मानसिक सहयोग — के विषय में बताया।

विद्यार्थियों ने आश्रम के वातावरण को अत्यंत प्रेरणादायी बताया। उनके अनुसार यह अनुभव न केवल संवेदना जाग्रत करने वाला था, बल्कि जीवन के प्रति दृष्टिकोण को भी बदलने वाला रहा। 

एक छात्रा ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा, “हमने यहाँ सच्ची सेवा और करुणा का रूप देखा। यह अनुभव हमारे जीवनभर स्मरणीय रहेगा।” “अपना घर आश्रम” का यह अवलोकन विद्यार्थियों के लिए मानवीय मूल्यों और सेवा-भाव की सजीव पाठशाला सिद्ध हुआ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments