जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आज उपखण्ड अधिकारी दिलीप सिंह राठोड ने ग्राम पंचायत आलीसर में फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का निरीक्षण किया,जिसमें संबंधित कर्मचारियों को राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया |
सहकारिता विभाग के अधिकारियो को निर्देशित किया की कैम्प अवधि में पीएम किसान योजना के लाभार्थियों का शत प्रतिशत रजिस्ट्रेशन करवाना सुनिश्चित करें |
विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीएम सूर्यघर योजना योजना का प्रचार प्रसार कर आमजन को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें | साथ ही राजस्व विभाग, पंचायतीराज एव कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना का अधिकाधिक प्रचार प्रसार कर रजिस्ट्रेशन करवाना सुनिश्चित करें |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





