जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान पुलिस जयपुर के एक ईमानदार जवान ने एक महिला को उसका खोया हुआ पर्स वापस लौटाया है । यह घटना गोविंदगढ़ स्थित हाड़ोता गांव की है।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात पुलिस जवान धर्मा लाल स्वामी को ड्यूटी जाते समय सड़क पर एक पर्स मिला। पर्स में एक मोबाइल फोन और 5000 रुपए की नगदी और जरूरी कागजात मिले ।
पुलिस के जवान ने तुरंत पर्स में मिले दस्तावेजों से मालिक की पहचान की। पर्स मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस की रहने वाली पूजा देवी का था। वह खाटू श्याम जी के दर्शन करके वापस अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में उनका पर्स गिर गया था।
पुलिसकर्मी ने पूजा देवी से संपर्क कर उन्हें पर्स वापस लौटा दिया। अपना पर्स और सामान वापस पाकर पूजा और उनका परिवार बहुत खुश हुआ। उन्होंने राजस्थान पुलिस के जवान का आभार व्यक्त किया। गोविंदगढ़ के हाड़ौता गांव के रहने वाले धर्मा लाल स्वामी की ईमानदारी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





