जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आज श्रीमद्भागवत कथा रस महोत्सव के पंचम दिवस पर महेंद्र मोहन तिवाडी और इंद्रा देवी तिवाडी ने विधिवत पूजा कर भागवत कथा का शुभारंभ किया।
कथा वाचक पं. चंद्रप्रकाश शास्त्री ने भगवान कृष्ण की बाललीला, नामकरण लीला, माखन चोरी लीला और गोवर्धन लीला का विस्तृत वर्णन किया। उनके कथा के माध्यम से भक्तों को इन लीलाओं की गहराई और महत्व का अनुभव हुआ। कार्यक्रम में पं. चंद्रप्रकाश शास्त्री ने "बेटी बचाओ" अभियान पर भी चर्चा की और समाज में बेटियों के महत्व और उनके सशक्तिकरण की आवश्यकता पर बल दिया।साथ ही माता-पिता का दिल नहीं दुखाने की महत्ता पर भी उन्होंने विस्तृत जानकारी दी | जिससे सभी को परिवार में प्रेम और सम्मान बनाए रखने की प्रेरणा मिली। इस पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुजनों ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का आनंद लिया और उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.






