जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उदयपुर (संस्कार सृजन)फलदार पेड़ लगा वैदिक विधि से यज्ञ हवन कर अपना घर आश्रम में निराश्रित प्रभुजी संग मनाया जन्मदिन।जहां एक ओर आज कल कि युवा पीढ़ी आधुनिकता के दौर में बाहरी कल्चर को अपना कर अपने जन्मदिन पर मोमबत्ती बुझा कर, केक काट कर अपने जन्मदिन को मनाते हैं । इसके विपरीत उदयपुर शहर के सबलपुरा निवासी दो भाई बहन 16 वर्षीय यश डांगी और 6 वर्षीय मनस्वी डांगी ने अपने जन्मदिन को अनोखे तरीके से मनाया। दोनों ने मोमबत्ती को बुझा कर नहीं अपितु फ़लदार पौंधे लगा, यज्ञ में ज्योति प्रज्वलित कर वैदिक विधि से यज्ञ हवन कर अपना घर आश्रम में निराश्रित प्रभुजी को भोजन करवाकर कर जन्मदिन को सेलिब्रेट किया। उदयपुर आश्रम सचिव गोपाल कनेरिया ने बताया कि दोनों बच्चो ने आश्रम में अपने जन्म दिन को सेलिब्रेट करने की इच्छा जाहिर की और दोनों बच्चों ने आश्रम में आकर आश्रम में रह रहे निराश्रित प्रभुजी के संग अपने जन्मदिन को वैदिक विधि के साथ यज्ञ हवन कर मनाया ऐसे ही युवा पीढ़ी को हमारी वैदिक पद्धति से जुड़े रहना चाहिए।
यज्ञकर्ता भुपेंद्र शर्मा ने यज्ञ हवन कराते हुए प्रत्येक मन्त्रो के साथ आहुति देते हुए हर मंत्र के भाव को समझाया और कहा कि आज की युवापढ़ी को वैदिक विधि से यज्ञ हवन से जोड़ कर यज्ञ के बारे में समझाना होगा तभी हम अपने वायुमंडल को शुद्ध रख पायेंगे। उन्होंने कहा कि हवन से हमारे आस पास मौजूद नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती हैं और इसके प्रभाव से मानसिक,शारीरिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य में सुधार होता हैं।
बच्चों के पिता गोपाल डांगी ने बताया कि यदि हमें अपने और अपने बच्चों के जन्मदिन को हर साल सेलिब्रेट करना है तो हमें अपने जीवन को बचाना होगा और अपना जीवन मोमबत्ती बुझा, केक काट कर नहीं बचेगा अपितु अपना जीवन शुद्ध वायु मण्डल से बचेगा और वायु मण्डल को शुद्ध रखनें के लिए अधिक से अधिक फलदार पौधा लगा, यज्ञ हवन कर अपने वायुमंडल को शुद्ध रख सकते हैं।
आश्रम अध्यक्ष सुरेश विजयवर्गीय ने दोनों बच्चों को आशीर्वाद दिया व कार्यक्रम में आये सभी मेहमानों का धन्यवाद ज्ञापित किया। आश्रम में प्रभुजनों की कि जा रही सेवा से प्रभावित होकर योगाचार्य डा प्रीतमसिंह चुंडावत ने आश्रम की वार्षिक सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में वित्त सचिव राजेश गर्ग, अशोक कोठारी, अल्पना गर्ग,रेशमा कुमारी,आश्रम प्रभारी सुल्तान सिंह, सेवा साथी रोहित कुमार, विश्वेंद्र सिंह उदय सिंह,सुखदेव, आकाश कुमार, गणेश ,योगाचार्य प्रितम सिंह ,सन्जय डांगी, विकास डांगी, गोरी शंकर ,देवी लाल डांगी, हंसमुख माली, हिम्मत डांगी, अभीषेक जांगिड़, एम के जोशी, मीणा डांगी आदि लोग उपस्थित रहे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





