जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
गुजरात (संस्कार सृजन) तारा ज्योतिष साधना केंद्र के अध्यक्ष और अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य ने आज गुजरात स्थित गांधीनगर में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अमर सिंह चौधरी के पुत्र दुष्यंत सिंह चौधरी के निवास स्थान पर जाकर आशीर्वाद दिया और बाबा श्याम की कृपा बनी रहने की कामना की |
गौरतलब है कि स्वर्गीय अमर सिंह चौधरी की पत्नी स्वर्गीय निशा चौधरी भी साबरकांटा जिला हिम्मतनगर से तीन बार सांसद रह चुकी हैं | दुष्यंत सिंह चौधरी से मिलकर कई धार्मिक बातों पर चर्चा की और गांधीनगर में अक्षरधाम मंदिर के दर्शन किए |
इस दौरान अजीत जैन, प्रवीण सेन, टिनाभाई प्रजापति ,कैलाश प्रजापति ,दीक्षित भाई पटेल, सुप्रीम भाई पटेल , नरेश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





