वृक्षमित्र डॉ सोनी ने मतदान दिवस पर किया पौधारोपण

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

उत्तराखंड (संस्कार सृजन) हर अवसरों पर पर्यावरण संरक्षण व पौधारोपण का संदेश देने वाले वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने अपने मतदान पार्टी के साथ राजकीय जूनियर हाईस्कूल सुन्द्राणा कीर्तिनगर मतदान बूथ पर सेक्टर मजिस्ट्रेट अरविंद सिंह रावल व पुलिस अधिकारी राजेंद्र शुक्ला की गरिमामय उपस्थिति में अनार व बोटलब्रास के पौधों का रोपण किया।

पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी राइका मरोड़ा, सकलाना में प्रवक्ता भूगोल के पद पर कार्यरत हैं। दो गढ़वाल संसदीय क्षेत्र लोकसभा चुनावों में उनकी ड्यूटी पीठासीन अधिकारी के पद पर लगी हैं उन्होंने रा.जू. हाई स्कूल सुन्द्राणा में अपने पोलिंग पार्टी के साथ बूथ पर पौधारोपण किया। डॉ सोनी की जिस बूथ पर तैनाती होती हैं वे उस बूथ पर पौधे लगाकर आते हैं।       

डॉ सोनी कहते है हमें चुनावों को लोकतंत्र के महापर्व के रूप में मनाना चाहिए| यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी हैं। मैने कई बार जिला निर्वाचन अधिकारी से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में अपनी ड्यूटी लगाने की मांग की और जहां भी मेरी ड्यूटी लगती हैं|उस बूथ पर अपने यादों के रूप में पौधे लगाकर आता हूँ| यह कार्य में कई सालों से करते हुए आ रहा हूँ। 

सेक्टर मजिस्ट्रेट अरविंद सिंह रावत ने वृक्षमित्र की यह बहुत सराहनीय पहल कहा। वे जहां भी जाते हैं अपने हरे वस्त्रों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश के साथ पौधारोपण की अपील भी करते हैं। पौधारोपण में पुलिस अधिकारी राजेन्द्र शुक्ला, प्रथम मतदान अधिकारी बिजेंद्र प्रसाद, द्वितीय मतदान अधिकारी रोशन लाल, तृतीय मतदान अधिकारी अंकित सिंह, डीएचजी रामचरण, होमगार्ड सरदार सिंह रावत, बीएलओ बीना डबराल, वेब कमरा सोनी रावत आदि उपस्थित थे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments