ऐन मौके पर दूल्‍हे की शक्‍ल देखकर दुल्‍हन ने फेंक दी जयमाला,फिर बोली...!!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

ग्वालियर (संस्कार सृजन) नए जमाने में बिना लड़का-लड़की की बिना मुलाकात कराए तय की गई शादी जयमाला के समय ऐन मौके पर तब टूट गई, जब जोड़े में सजी दुल्‍हन ने दूल्‍हे का असल चेहरा देखा तो हाथ से जयमाला फेंक दी।

दरअसल, दूल्हे की शक्ल पसंद नहीं आने पर दुल्हन शादी से मुकर गई। युवती ब्‍याह रचाने के लिए परिवार संग आगरा से ग्वालियर के उटीला गांव आई थी। जहां जयमाला से पहले तक सबकुछ ठीक रहा, लेकिन जैसे ही जयमाला के लिए दुल्हन आई तो उसने दूल्हे को देखा और शक्ल देखते ही बोली- फोटो में शक्ल कुछ और थी, हकीकत में कुछ और है, इसलिए वह शादी नहीं करेगी। अगर जबरदस्ती की तो यहीं जहर खा लेगी। इसके बाद घराती और बराती बुरी तरह से घबरा गए। 

लड़की बोली- मोबाइल पर फिल्‍टर लगा फोटो भेजा था :-

शादी से इनकार का यह मामला थाने तक पहुंच गया। इसके बाद थाने में दुल्हन से महिला पुलिस अधिकारी ने बात की। इस दौरान उसने बताया कि जो फोटो उसे उसके पिता ने मोबाइल में दिखाया था, वह फिल्टर लगाकर भेजा गया था। इसके बाद लड़की वाले वापस आगरा लौट गए। वहीं, वर पक्ष ने उपहार आदि सामान वापस कर दिया। 

जानकारी के अनुसार, आगरा स्थित अछनेरा की ममता पुत्री अचल सिंह का विवाह ग्वालियर के उटीला गांव के रामेश्वर चौहान के बेटे अनिल चौहान से तय हुआ था। 

शादी से पहले युवती के पिता समेत घर के कुछ सदस्‍यों व अन्य रिश्‍तेदारों ने ही युवक से मुलाकात की थी। युवती को मोबाइल में फोटो दिखाकर ही शादी तय कर दी गई। इसके बाद गुरुवार को वधू पक्ष विवाह के लिए उटीला आया था। 

शादी के कार्यक्रम धूमधाम से चल रहे थे। अनिल घोड़ी चढ़ गया। नाचते-गाते सभी बराती विवाहस्थल पहुंचे। इसके बाद दरवाजे पर दूल्हे का तिलक हुआ और कुछ ही देर में दुल्हन सहेलियों और बहनों के साथ स्टेज पर जयमाला के लिए पहुंची। जयमाला डालने से पहले दुल्हन ने अनिल की शक्ल देखी और इसके बाद बिफर गई। 

एक बार मुलाकात करा देते तो :-

युवती से थाने में बात की गई तो वह बोली कि उसके पिता ने फोटो दिखाया था। हकीकत में दूल्हा सामने आया तो शक्ल अलग थी। अगर एक बार परिवार वाले मुलाकात करा देते तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता।

उटीला थाना प्रभारी शिवम राजावत ने बताया किआगरा की युवती शादी के लिए उटीला आई थी। जयमाला पर वह शादी से मुकर गई। युवती शादी के लिए तैयार नहीं थी, इसलिए शादी संपन्न नहीं हो सकी। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments