विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची रीनू व सिंगोदड़ा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

लक्ष्मणगढ़ (संस्कार सृजन) नोडल अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी राजेश कुमार मीणा के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतरीनू एवं सिंगोदड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया । आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यात्रा संयोजक भागीरथ मल गोदारा रहे ।


कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश भडाना,भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मोदी, दिनेश जोशी,झुंझुनूं भाजपा ओबीसी जिला अध्यक्ष राम सिंह, पंचायत समिति के विकास अधिकारी एवं डे नोडल अधिकारी रामधन डूडी, शिविर प्रभारी तहसीलदार बाबूलाल,पीईईओ राजपाल रुहेला रिणू, अशोक कुमार राव सिंगोदडा , प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार, पंचायत समिति सदस्य बनवारी लाल ढुकिया,अमृत ख्यालिया, विभिन्न अधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण, कार्मिक, लाभार्थी व  ग्रामीण उपस्थित रहे । रिणू सरपंच अंजू देव महरिया, सिंगोदडा सरपंच  महेश ढेवा ने आगंतुकों का आभार जताया।  इस अवसर पर  हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलवाई गई एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई ।

इस अवसर पर आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना,किसान क्रेडिट कार्ड,प्रधानमंत्री पोषण योजना,हर घर जल जल जीवन मिशन,स्वामित्व योजना,जन धन योजना, जीवन ज्योति योजना,सुरक्षा बीमा योजना,अटल पेंशन योजना, पीएम  प्रणाम, नैनो फर्टिलाइजर के बारे में ग्रामीणो को अलग अलग विभागो के द्वारा होने वाले कार्य की जानकारी दी गई । कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आम आदमी से सीधा संवाद एवम् संबोधन किया गया । क्विज व सांस्कृतिक कार्यक्रम में सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर समानित किया गया । सभी विभागों द्वारा लाभार्थियों से मेरी कहानी मेरी जुबानी में अनुभव शेयर किया । संचालन छात्रावास अधीक्षक यादव कुमार शर्मा, अध्यापक महेश कुमार,मनोज कुमार दाधीच व राजेंद्र कुमार ने किया ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments