जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उदयपुर (संस्कार सृजन) पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के शिल्पग्राम उत्सव में मुक्ताकाशी रंगमंच पर परंपरा नाट्य समिति जयपुर के द्वारा तमाशा के कलाकार वरिष्ठ रंगकर्मी दिलीप भट्ट के तमाशा ने सबको रिझाया । जयपुर की 200 वर्ष पुरानी तमाशा शैली उदयपुर के शिल्पग्राम में उस वक्त जीवित हो उठी जब जयपुर के कलाकार दिलीप भट्ट ने इस गायन शैली की परंपरागत वेशभूषा में अपनी प्रस्तुति दी। प्रस्तुति का नाम शिव महिमा था। तमाशा में भगवान शिव के, महात्म्य को गायन और भाव भंगिमाओ के साथ बहुत ही खूबसूरत ढंग से प्रस्तुत कर दर्शकों की वाह वाही लूटी ।
उन्होंने काले भुजंग सिर धरे, इक जोगी आयो, हर हर महादेव शंभू , काशी विश्वनाथ शंभू भजन पर शिव के विभिन्न रूपों को जहां भाव भंगीमाओ से संजीव कर दिया | वही शंकर के तप और त्याग का भावपूर्ण प्रदर्शन कर दर्शकों को खूब रिझाया।
भगवान शिव की भूमिका चौमूं निवासी रंगमंच कलाकार गोल्ड मेडलिस्ट सुनील सोगण ने निभाई । सुनील ने अपने भाव अभिनय से सबको मंत्रमुग्ध किया । तबले पर संगत तमाशा कलाकार सचिन भट्ट ,हारमोनियम पर वरिष्ठ संगीतकार शेरखान, व प्रकाश परिकल्पना वरिष्ठ नाट्यकर्मी शहजोर अली की रही ।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-
Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial
Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal
Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/
Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments