दत्तात्रेय आश्रम में आयोजित हुई विशाल भजन संध्या

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम मोरीजा के अनंतपुरा रोड पर गोल्यावाला क्षेत्र में स्थित दत्तात्रेय आश्रम में विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ। महंत सागर पुरी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में  प्रसिद्ध संत व भजन गायक प्रकाश दास महाराज ने भजन प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह शरीर गौ सेवा व सनातन धर्म की रक्षा के लिए बना है,इसके बिना भगवत प्राप्ति असंभव है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से गौ सेवा व सनातन धर्म की रक्षा के लिए यथाशक्ति समर्पण सहयोग का आह्वान किया।  

इस अवसर पर महंत सागर पुरी महाराज ने कहा कि गौशालाओं के सफल संचालन व गौसंवर्धन के लिए भामाशाओं को आगे आना चाहिए। यदि हर व्यक्ति गौ पालन व सेवा के प्रति समर्पित रहे तो गौवंश सुरक्षित रखा जा सकता है।  कार्यक्रम में संत प्रकाश दास महाराज ने देश भक्ति व प्रेरणादायक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में जोधपुर से पधारे कलाकारों ने भजन गायक जसराज शर्मा के सानिध्य में मनमोहक भजन प्रस्तुत किए।


भजन संध्या के दौरान चौमूँ विधायक डॉ.शिखा मील बराला,रालोपा प्रदेश महामंत्री छुट्टन यादव,चौमूँ थानाधिकारी प्रदीप शर्मा, डेयरी सचिव कैलाश चौपड़ा, अनंतपुरा सरपंच मदन टोडावता, मोरीजा सरपंच मंगलचंद सैनी, पूर्व सरपंच बलबीर शर्मा, उपसरपंच सुदर्शन शर्मा, पूर्व वार्ड पंच महेश काबरा, कमलेश संत, फल सब्जी मंडी चौमूँ अध्यक्ष रामलाल चौपड़ा, नरेंद्र जांगिड, शंकर रूंडला, आनंद कुमार मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069



Post a Comment

0 Comments