राम रहीम की बिगड़ी तबीयत

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

हम सब मिलकर ऑक्सीजन,बेड,इंजेक्शन और वेंटीलेटर दिलाएं !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

हरियाणा (संस्कार न्यूज़) दुष्कर्म और हत्या के मामलों में रोहतक की जिला जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि बुधवार रात बाबा के पेट में दर्द होने लगा। जेल के डॉक्टरों ने उसका शुरुआती इलाज किया। इसके बाद भी राम रहीम रातभर दर्द से छटपटाता रहा।

गुरुवार सुबह 6 बजे पुलिस टीम राम रहीम को लेकर जांच के लिए PGIMS मेडिकल कॉलेज पहुंची। कुछ टेस्ट कराने के बाद बाब को वापस जेल में पहुंचा दिया गया। सूत्रों का कहना है कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ पिछले कुछ दिनों से राम रहीम तबीयत खराब रह रही है।

लोगों ने सोचा, मंत्री का दौरा है
बाबा को लाने से पहले PGIMS में गुरुवार सुबह ही कड़ी सुरक्षा तैनात कर दी गई थी। लोग किसी मंत्री का दौरा होने का अनुमान लगा रहे थे। सुबह करीब 8 बजे तब राम रहीम को यहां लाने की बात लोगों को पता चली। इस समय ही पुलिस बल गुरमीत राम रहीम सिंह को वापस ले गया।

23 दिन में तीसरी बार जेल से बाहर आया
गुरुवार को गुरमीत राम रहीम सिंह को 23 दिन के अंदर तीसरी बार जेल से बाहर लाया गया था। इससे पहले एक बार 12 मई को ब्लड प्रेशर की समस्या और बेचैनी के बाद उसे PGIMS लाया गया था। फिर 17 मई को इमरजेंसी पैरोल पर मां से मिलाने के लिए गुरुग्राम ले जाया गया था। उस समय पैरोल 48 घंटे की मिली थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से पुलिस उसे शाम ढलने से पहले वापस लेकर आ गई थी।

2017 से जेल में बंद है राम रहीम
गुरमीत राम रहीम को 2 साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा मिली हुई है। पत्रकार के हत्या के मामले में वह उम्रकैद की सजा काट रहा है। उसे 25 अगस्त 2017 को पंचकूला की अदालत में पेश किया गया था। CBI की विशेष अदालत ने दोषी करार देते हुए, उसे सुनारियां जिला जेल भेज दिया था। 27 अगस्त को जेल में ही CBI की अदालत लगाई गई। इस दिन सजा तय होने के बाद से राम रहीम जेल में है।


sanskarnews.page @ powerd by "Sanskar Srijan" Hindi News Paper.


किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments