FIR की खबरों के बीच दिशा पाटनी की फोटो हुई वायरल

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

मुंबई (संस्कार न्यूज़) बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी और उनके कथित बॉयफ्रेंड एक्टर टाइगर श्रॉफ के खिलाफ बीते दिन 2 जून को मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।  इन दोनों पर लॉक डाउन नियम तोड़ने का आरोप लगा है। इन्हीं सब के बीच सोशल मीडिया लवर दिशा पाटनी ने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

फैंस को भा रही है तस्वीर

अपनी अदाओं के लिए जानी जाने वाली दिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन दिशा अपनी फोटो शेयर कर अपने फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। दिशा की यह नई फोटो भी अब इंटरनेट पर वायरल हो चुकी है। 

दिशा ने शेयर की बोल्ड फोटो

फोटो में आप देख सकते हैं कि स्विमिंग पूल के बीच में बैठीं दिशा कैसे पानी के साथ मस्ती कर रही हैं। इस फोटो में दिशा खुद अपने गीले जुल्फों से लहरें बनाती हुई दिख रही हैं। हालांकि इस फोटो को दिशा ने थ्रोबैक फोटो करार दिया है। दिशा की इस फोटो पर उनके फैंस हॉर्ट, फायर और एक्साइटमेंट वाली इमोजी शेयर उनकी हॉट फिगर की तारीफें कर रहे हैं। 

इस वजह से खबरों में छाई हुईं है दिशा

मुंबई पुलिस ने कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में दिशा, टाइगर के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि  मुंबई में दोपहर दो बजे के बाद बिना किसी कारण लोगों के इधर-उधर घूमने पर पाबंदी है लेकिन टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी इसके बावजूद शाम तक बांद्रा बस स्टैंड के पास पाए। बांद्रा पुलिस स्टेशन डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

दिशा की आने वाली फिल्म

दिशा कम समय में इंडस्ट्री में अच्छी सफलता पाई है। हाल ही में दिशा को सलमान खान के साथ 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड' में देखा गया। इससे पहले उन्हें दिशा फिल्म 'मलंग' में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू थे। दिशा की आने वाली फिल्म 'एक विलेन 2' है, जिसमें वह अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम संग नजर आएंगी।


sanskarnews.page @ powerd by "Sanskar Srijan" Hindi News Paper.


किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments