कालाडेरा कॉलेज में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण शिविर संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में आयोजित 'द्वितीय 24 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर' का समापन समारोहपूर्वक हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मीरा सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा की तकनीकों में दक्षता हासिल करने के साथ-साथ परिस्थितियों को समझने, त्वरित निर्णय लेने और विवेकपूर्ण ढंग से उनका सामना करने की क्षमता विकसित करना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को प्रशिक्षण में अर्जित कौशल का व्यावहारिक जीवन में उपयोग करने तथा आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक चुनौती का सामना करने के लिए प्रेरित किया।


समारोह का प्रमुख आकर्षण शिविरार्थी छात्राओं द्वारा प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई आत्मरक्षा तकनीकों का नाट्य रूपक के माध्यम से जीवंत प्रदर्शन रहा। छात्राओं ने सुनसान स्थानों, यात्रा एवं वाहनों में तथा कार्यस्थल और अध्ययन स्थलों पर उत्पन्न होने वाली संभावित असुरक्षित परिस्थितियों को अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत करते हुए उनसे बचाव के व्यावहारिक उपायों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस प्रस्तुति ने न केवल आत्मरक्षा के तकनीकी पक्ष को रेखांकित किया, बल्कि सजगता, सतर्कता और समयानुकूल निर्णय क्षमता के महत्व को भी प्रभावी ढंग से उजागर किया। नाट्य रूपक का निर्देशन एवं प्रस्तुति डॉ. चित्रा व्यास, डॉ. शिखा पाटनी एवं डॉ. अंजू यादव के मार्गदर्शन में की गई।

इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मीरा सिंह तथा वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. प्रेणिता गुप्ता एवं प्रो. चिरंजी लाल परिहार ने शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। प्रो. प्रेणिता गुप्ता एवं प्रो. चिरंजी लाल परिहार ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा जीवन की विषम परिस्थितियों में साहस एवं सूझबूझ से काम लेने का संदेश दिया। शिविर की प्रभारी एवं संयोजक डॉ. दीपा वर्मा ने बताया कि द्वितीय 24 दिवसीय रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण शिविर में कुल 32 छात्राओं ने सहभागिता करते हुए प्रशिक्षण पूर्ण किया तथा प्रमाण पत्र अर्जित किए। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। 

समारोह में प्रो. मंजू वर्मा, प्रो. ज्योति अरुण, डॉ. सुभाष वर्मा, डॉ. नीतू यादव, डॉ. दीपा जैन, डॉ. जितेन्द्र लोढ़ा, डॉ. ज्योति जांगिड़ सहित महाविद्यालय के संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. शिखा पाटनी ने किया तथा अंत में संयोजक डॉ. वर्मा ने सभी सहयोगात्मक दृष्टिकोणों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

वीडियो एडिट करें

वीडियो एडिट करें


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments