दीपावली पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में मनाया आध्यात्मिक दीपोत्सव, बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

कोटा (संस्कार सृजन) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, शक्ति सरोवर कमला उद्यान, कुन्हाड़ी में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कोटा संभाग प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी ने कोटा संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे भाई-बहनों का आत्मिक स्वागत किया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक एवं रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां देकर उपस्थित भाई-बहनों को आनंदित कर दिया। बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया।

इस अवसर पर उर्मिला दीदी ने दीपावली के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीपावली पर घरों में बाहरी दीपक जलाने के साथ-साथ हमें अपने भीतर आत्मा का दीप भी प्रज्ज्वलित करना चाहिए। जिस प्रकार दीपक में घृत डालने से उसकी ज्योति निरंतर प्रकाशित रहती है, उसी प्रकार आत्मा रूपी दीपक में ज्ञान का घृत डालकर अपने जीवन को ज्ञान, पवित्रता और श्रेष्ठ संस्कारों से प्रकाशित करना चाहिए। सच्ची दीपावली तभी है, जब हमारे मन से अज्ञानता का अंधकार मिटे और जीवन में सुख, शांति एवं प्रेम का प्रकाश फैले।

कार्यक्रम के दौरान भाई-बहनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सेवा केंद्र पर निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. प्रीति माहेश्वरी ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने उपस्थित लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया तथा आवश्यकतानुसार दवाइयां भी वितरित कीं।

कार्यक्रम के अंत में ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी ने सभी भाई-बहनों को ईश्वरीय प्रसाद वितरित किया। आध्यात्मिक संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं स्वास्थ्य सेवा के संगम से दीपावली का यह आयोजन सभी के लिए आनंददायक एवं यादगार रहा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

वीडियो एडिट करें

वीडियो एडिट करें


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments