राजस्थान परिषद् का स्वर्णिम दीपावली समारोह संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

बेंगलुरु (संस्कार सृजन) राजस्थान परिषद्, बेंगलुरु द्वारा आयोजित भव्य ‘स्वर्णिम दीपावली समारोह’ प्रिंसेस श्राइन, पैलेस ग्राउंड्स में उल्लास, संगीत और सामाजिक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ।


नमस्कार महामंत्र, गणेश वंदना और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ । परिषद् अध्यक्ष संजय बैद ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों का स्वागत करते हुए कहा कि राजस्थान परिषद् समाज में सौहार्द, एकता और आत्मीयता को मजबूत करने के लिए निरंतर आयोजन करती है। इनकी सफलता सभी सदस्यों के सहयोग से ही संभव है। उन्होंने बताया कि परिषद् सामाजिक सरोकारों के प्रति भी प्रतिबद्ध है तथा जरूरतमंद परिवारों को शिक्षा, चिकित्सा एवं संपोषण प्रदान करने के लिए निरंतर सहयोग कर रही है, जिससे समाज के सदस्यों के सहयोग से समाज के अनेक परिवार लाभान्वित हो रहे हैं जो राजस्थान परिषद् की आत्मीयता और आपसे स्नेह को दर्शाती है । उन्होंने आगामी दिनों में प्रकाशित होने वाली परिषद् डायरेक्टरी आपणो कड़ुमों की भी जानकारी दी और सभी परिवारों को इसमें जुड़ने के लिए आह्वान किया ।

सांस्कृतिक समिति चेयरमैन राकेश छाजेड़ ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन को सफल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समर्पित एवं सशक्त कार्यकर्ताओं की टीम ही किसी भव्य आयोजन की असली ताकत होती है। उनके अथक सहयोग के बिना ऐसे आयोजन संभव नहीं होते हैं ।

समारोह चेयरमैन बालचंद चंडालिया ने आयोजन की रूपरेखा एवं दीपावली लक्की कूपन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का उन्होंने पूरा प्रयास किया है। साथ ही, उन्हें मिली कर्मठ कार्यकर्ताओं की टीम के सहयोग से ही यह शाम स्वर्णिम बन सकी है।

समारोह का प्रमुख आकर्षण एकता शाह एवं उनकी टीम की संगीतमय प्रस्तुति रही। अपनी मधुर आवाज और लोकप्रिय गीतों से उन्होंने ऐसा समां बांधा कि श्रोता देर तक संगीत की सुरलहरियों में झूमते रहे। इस दौरान दीपावली लकी कूपन निकाले गए और विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।

मीडिया प्रभारी दिनेश मरोठी ने बताया कि बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलों एवं विभिन्न खेलों की विशेष व्यवस्था की गई। समारोह में परिवारों ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए पारंपरिक रामा-श्यामा के साथ स्नेह और आत्मीयता के पल साझा किए। परिषद् के कार्यकर्ताओं ने सभी व्यवस्थाओं को कुशलतापूर्वक संभालकर आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर 2,500 से अधिक सदस्यों की उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया।अंत में परिषद् मंत्री रजत बैद ने अतिथियों, समाजजनों, सहयोगकर्ताओं एवं समस्त कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Qवीडियो एडिट करे


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

स्मार्ट टीवी देखें

शो स्ट्रीम करें

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments