शोधार्थी मोहित जैन को मिला राष्ट्रीय प्राच्यविद्या सम्मेलन में बेस्ट रिसर्च पेपर प्रेजेंटेशन अवार्ड

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

लाडनूं (संस्कार सृजन) पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार में आयोजित ‘52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन में जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय लाडनूं के प्राकृत एवं संस्कृत विभाग के शोधार्थी मोहित जैन को बेस्ट रिसर्च पेपर प्रेजेंटेशन अवार्ड के रूप में ‘डीके जैन ओरियंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट प्राइज’ से सम्माानित किया गया है।


इस तीन दिवसीय सम्मेलन के समापन सत्र में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें यह पुरस्कार पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं विश्वविख्यात योगगुरु स्वामी रामदेव तथा सम्मेलन के अध्यक्ष एवं केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य श्रीनिवास वरखेड़ी ने प्रदान किया। 

मोहित जैन यहां जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में भारतीय दर्शन, जैन दर्शन, संस्कृत, प्राकृत साहित्य एवं पांडुलिपि विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर शोध एवं अकादमिक कार्य कर रहे हैं। इस 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन में देश-विदेश के प्रतिष्ठित विद्वानों, शिक्षाविदों एवं शोधार्थियों ने सहभागिता की। सम्मेलन में प्राकृत एवं जैन अध्ययन विभाग में आयोजित शोधपत्र सत्र में मोहित जैन ने अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया, जिसे उनके शोधकार्य एवं प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण के आधार पर उनका चयन सम्मान केे लिए किया गया। 

इससे जैन विद्या, प्राकृत भाषा एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के क्षेत्र में शोध एवं अकादमिक गतिविधियों के लिए समर्पित जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय की समृद्ध शैक्षणिक एवं शोधपरंपरा, जैन दर्शन, प्राकृत भाषा और भारतीय ज्ञान परंपरा भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुई है। मोहित जैन की उपलब्धि पर जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षकों, विभागीय सदस्यों, शोधार्थियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

वीडियो एडिट करें

वीडियो एडिट करें


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments