मुस्कान क्लब में हुआ अंताक्षरी का रोचक आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) मुस्कान क्लब में हर तृतीय माह मैं आयोजित होने वाली अंताक्षरी को सदैव की भाँति अरुण चौबीसा ने अभिनव एवं रोचक शैली में तैयार किया । इसमें कुल सात टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम में सात सदस्य शामिल थे।


मीडिया प्रभारी प्रोफ़ेसर विमल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ के.के. त्रिपाठी द्वारा ईश वंदना से किया गया। इसके पश्चात् मंच संचालक सूरजमल पोरवाल ने अंताक्षरी का प्रथम राउंड प्रारंभ करवाने हेतु अरुण चौबीसा से अनुरोध किया जिन्होंने निर्धारित क्रम के अनुसार अंताक्षरी के विभिन्न राउंड आयोजित किया। सभी राउंड में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी संगीत एवं स्मरण शक्ति का परिचय दिया।

कार्यक्रम के मध्य शिवशंकर गौशाला की शालिनी राजावत द्वारा  के.के. त्रिपाठी एवं सूरजमल पोरवाल का सम्मान किया गया तथा सभी को सहभोज के लिए आमंत्रित किया गया।

प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर प्राप्त अंकों के अनुसार परिणाम घोषित किए गए। इसमें टीम A ने प्रथम, टीम E ने द्वितीय तथा टीम D ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अभिनव एवं मनोरंजक आयोजन को उपस्थित सभी सदस्यों ने खूब सराहा और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

अंत में एम.पी. माथुर ने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Qवीडियो एडिट करे


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

स्मार्ट टीवी देखें

शो स्ट्रीम करें

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments