ग्रीनहाउस खेती और भविष्य की संभावनाओं पर ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

बालाघाट (संस्कार सृजन) स्वस्थ भारत शाश्वत खेती अभियान के अंतर्गत आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने तथा किसानों को नवीनतम कृषि पद्धतियों से अवगत कराने के उद्देश्य से ‘ग्रीनहाउस खेती और भविष्य की संभावनाएँ’ विषय पर एक ऑनलाइन जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. राजेश कुमार सैनी, हरित गृह विशेषज्ञ एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक, ने ग्रीनहाउस खेती की उपयोगिता, इसके विभिन्न प्रकारों तथा ग्रीनहाउस के भीतर अनुकूल वातावरण बनाए रखने के लिए अपनाई जाने वाली तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी।

डॉ. सैनी ने पॉलीहाउस एवं शेड नेट हाउस में फूलों और सब्जियों की जैविक खेती, प्लास्टिक मल्चिंग, प्रो-ट्रे के उपयोग, मृदारहित खेती, हाइड्रोपोनिक्स तकनीक तथा ड्रिप सिंचाई प्रणाली के महत्व को सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समझाया। इसके साथ ही उन्होंने ग्रीनहाउस खेती के माध्यम से कृषि उत्पादन एवं गुणवत्ता बढ़ाने की संभावनाओं तथा युवाओं के लिए स्वरोजगार और रोजगार के नए अवसरों पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. बिकम चौहान, संचालक, स्वस्थ भारत शाश्वत खेती अभियान, द्वारा किया गया। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों से 25 से अधिक कृषकों एवं कृषि विशेषज्ञों ने सहभागिता की और आधुनिक कृषि तकनीकों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।

उल्लेखनीय है कि डॉ. राजेश कुमार सैनी हरित गृह विशेषज्ञ एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। उनके कृषि एवं बागवानी संबंधी व्याख्यानों और कार्यक्रमों का प्रसारण दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के विभिन्न केंद्रों से होता रहता है। वे हॉलैंड, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, अफगानिस्तान, नेपाल तथा संयुक्त अरब अमीरात सहित कई देशों की यात्रा कर चुके हैं।

डॉ. सैनी अब तक भारत के 22 से अधिक राज्यों तथा अफ्रीका एवं एशिया के 10 से अधिक देशों के किसानों और अधिकारियों को हाईटेक हॉर्टिकल्चर (आधुनिक बागवानी तकनीक) के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान कर चुके हैं। कृषि से संबंधित 20 से अधिक पत्र-पत्रिकाओं में उनके लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

वे आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों के प्रचार-प्रसार, किसानों के कौशल विकास तथा कृषि क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर सक्रिय हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों एवं युवाओं को तकनीक आधारित खेती के प्रति जागरूक करना तथा कृषि को अधिक लाभकारी, टिकाऊ एवं रोजगारपरक बनाने की दिशा में प्रेरित करना रहा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

वोटर गाइड देखें

वोटर गाइड देखें

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
कैलेंडर देखें

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

स्मार्ट टीवी देखें

स्मार्ट टीवी देखें

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

शहर खोजें

Post a Comment

0 Comments