60 बसंत वरिष्ठ नागरिक परिषद की मासिक बैठक उत्साहपूर्वक संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) “60 बसंत ग्रुप”, उदयपुर की सितंबर एवं अक्टूबर माह की संयुक्त मासिक बैठक आज विज्ञान समिति, अशोक नगर, उदयपुर में उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में ग्रुप के वरिष्ठ नागरिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपसी मेल-मिलाप के साथ आनंदमय समय बिताया।


मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि सितंबर एवं अक्टूबर माह में जन्मदिन तथा विवाह की सालगिरह मनाने वाले सदस्यों का उपर्ण एवं माला पहना कर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे के सुखी, स्वस्थ एवं आनंदमय जीवन की कामना की।

बैठक में सामूहिक नाश्ते एवं दोपहर के भोजन की व्यवस्था रही। इसके साथ ही मनोरंजन के लिए हाउज़ी का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण लगभग आधे घंटे का प्राकृतिक जीवनशैली एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर आधारित जागरूकता सत्र रहा। पूर्व मुख्य वन संरक्षक निहालचंद जैन ने वन एवं प्रकृति के संपर्क में रहने के लाभों, स्वस्थ जीवनशैली तथा प्राकृतिक चिकित्सा के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि प्रकृति के निकट रहना, शुद्ध हवा में समय बिताना, नियमित दिनचर्या अपनाना और स्वस्थ आदतें शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक होती हैं। इस सत्र में प्राकृतिक चिकित्सा की पद्धतियों के बारे में भी उपयोगी जानकारी दी गई।

अध्यक्ष इंजीनियर एम के मेहता ने कहा कि आज के कार्यक्रम में उत्साह, अपनापन, मनोरंजन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का सुंदर समन्वय देखने को मिला। सचिव एम पी जैन के अनुसार परिषद की मासिक बैठकें एवं वन भ्रमण वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक रूप से सक्रिय रखने, आपसी संबंधों को मजबूत बनाने तथा सकारात्मक एवं स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments