कल होगी अवार्ड विनिंग शॉर्ट फिल्म गलती किसकी की स्पेशल स्क्रीनिंग

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) पत्रकार और फिल्ममेकर राम गोपाल सैनी द्वारा निर्देशित अवार्ड विनिंग शॉर्ट फिल्म "गलती किसकी" का जयपुर शहर के शास्त्री नगर स्थित साइंस पार्क ऑडिटोरियम में 2 नवम्बर 2026 को दोपहर 2 स्पेशल स्क्रीनिंग होगी |


निर्देशक राम गोपाल सैनी ने बताया कि इस शोर्ट फिल्म को इंडो-जापान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल -2026, पांचवें टैगोर फिल्म अवार्ड -2026, 8वें श्रीलंका इंटरनेशनल ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल -2026 में बेस्ट शोर्ट फिल्म के साथ कई अवार्ड्स मिल चुके हैं | 

पारिवारिक ताने-बाने से रची इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे माता-पिता अपने बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करते हैं और उनकी सक्सेस के लिए सब कुछ करते हैं | विदेश में उनको सेटल कर देते हैं, लेकिन जब बुढ़ापा आता है तो वही माता-पिता यह सोचते हैं कि बुढ़ापे में हमारा सहारा कौन है ? वहीं बच्चे भी सोचते हैं कि माता-पिता की सेवा विदेश में रहकर कैसे की जाए ? दोनों ही सोचते हैं कि इसमें गलती किसकी है ?

फिल्म का निर्माण कला, सामाजिक और साँस्कृतिक संस्था "संस्कार सृजन संस्था" के बैनर तले किया गया है | फिल्म को 7 अक्टूबर को "संस्कार टेलीफिल्म" के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है |

इस शॉर्ट फिल्म में राजस्थानी फिल्मों के महानायक उग्रसेन तंवर, जया पांडे, अभिनव शर्मा और अभिमन्यु शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है | एडिटिंग रजनीश सैनी की है | जयांजलि प्रोडक्शन का शूटिंग में विशेष सहयोग रहा है | 

फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल सैनी राजस्थान के जयपुर जिले के चौमूं कस्बे स्थित मोरीजा गांव के निवासी हैं | वर्तमान में संस्कार सृजन संस्था के अध्यक्ष, हमारा वतन और संस्कार सृजन न्यूज़ पेपर के संपादक सहित फिल्म निर्माण का कार्य कर रहे हैं | अब तक 16 शॉर्ट फिल्म और कई म्यूजिक एल्बम का निर्माण कर चुके हैं | राम गोपाल सैनी लगातार अनुभवी कलाकारों के साथ नई प्रतिभाओं को मौका देने का काम कर रहे हैं |

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले भी संस्कार सृजन संस्था द्वारा निर्मित अनमोल जीवन, अपमान, सच्ची आज़ादी, राखी, दूरियाँ और गलती किसकी जैसी शॉर्ट फिल्म संस्कार टेलीफिल्म यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुकी हैं, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है | जल्द ही शॉर्ट फिल्म "दिये का सच" और "पिता" भी रिलीज़ होने वाली है |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

वीडियो एडिट करें


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

स्मार्ट टीवी देखें

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments