मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड में विविध कार्यक्रमों से सजी शनिवार की संध्या

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड में शनिवार की संध्या विभिन्न कार्यक्रमों से सजी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती मंजू सनाढ्य द्वारा प्रस्तुत ईश-वंदना से हुआ। मंच संचालन सूरजमल पोरवाल एवं के के त्रिपाठी ने किया।


मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि मुस्कान क्लब में प्रतिदिन प्रातः दस से शाम 5 बजे तक के दौरान नियमित रूप से कैरम एवं ताश   (5, 5 टेबल की व्यवस्था) खेलने वाले मुस्कान क्लब के सदस्यों के स्वागत के लिए  के.के. त्रिपाठी को आमंत्रित किया। श्री त्रिपाठी ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए उनसे अपना परिचय देने का आग्रह किया। परिचय के पश्चात् कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा 72 नियमित सदस्यों का सम्मान किया गया।

इसके बाद “अपनों से बातचीत” कार्यक्रम के अंतर्गत श्री धर्मनारायण जी नागदा ने अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अक्टूबर माह में जन्मे 21 सदस्यों का परंपरागत सम्मान किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई।

कार्यक्रम के अगले चरण में सदस्यों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंजू सनाढ्य, अशोक कुमार जोशी, विमल शर्मा,  उषा इंटोदिया, कुसुम त्रिपाठी, हेमा जोशी, प्रदीप चौहान, अजीत सिंह खींची, महेन्द्र सिंह खींची तथा सागर मल सर्राफ सहित चयनित सदस्यों ने गीत, कविता, संगीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। प्रस्तुतियों को उपस्थित सदस्यों ने तालियों के साथ सराहा।

अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आर.सी. जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके पश्चात् अल्पाहार के साथ सदस्यों ने आत्मीय मिलन का आनंद लिया। कार्यक्रम ने मुस्कान क्लब की सक्रियता, आपसी सौहार्द, स्वस्थ मनोरंजन और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति की परंपरा को और मजबूत किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments