जयपुर में आयोजित युवा संवाद में 200 युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) मेरा युवा भारत (MY Bharat), जयपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. कॉलेज, जयपुर में “विकसित भारत युवा संवाद : अपना वोट जानें (Know Your Vote)” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 विद्यार्थियों एवं युवाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और जनप्रतिनिधियों को एक साझा मंच पर लाकर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, मतदान के प्रति जागरूक करना तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को प्रोत्साहित करना था।


देशभर के 500 विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं संस्थानों में 26 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्रव्यापी “विकसित भारत युवा संवाद-अपना वोट जानें(Know Your Vote)” अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी एवं सांसद, जयपुर शहर मंजू शर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्पोर्ट्स आइकॉन भूमिका शुक्ला (रग्बी सेवन्स) तथा यूथ आइकॉन दिव्यांशी शेखावत की भी सहभागिता रही।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों के मध्य संवाद रहा। इसमें युवाओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी, नागरिक जिम्मेदारी एवं पहली बार मतदान करने वाले युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर अपने प्रश्न एवं विचार साझा किए।

इस अवसर पर स्पोर्ट्स आइकॉन भूमिका शुक्ला ने अपने खेल जीवन के संघर्ष और सफलता के बारे में बता कर युवाओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम में MY Bharat के सहायक निदेशक कार्यक्रम शरद त्रिपाठी,जिला युवा अधिकारी कुमारी दिव्या एवं नितिन शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन लोकतांत्रिक शपथ के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित युवाओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, जागरूक सहभागिता एवं जिम्मेदार नागरिकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो रेणु जोशी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

युवा संवाद का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं से जोड़कर उन्हें देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करना है। यह पहल युवाशक्ति को विकसित भारत@2047 के निर्माण में सार्थक भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करती है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments