नगर परिषद कार्यालय चौमूं में सभापति एवं उपसभापति का कार्यभार ग्रहण समारोह हुआ आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) नगर परिषद चौमूं में नवनिर्वाचित भाजपा बोर्ड का कार्यभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। नगर निकाय चुनाव में भाजपा के 30 पार्षदों की जीत के बाद नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बना है। समारोह में सभापति आशीष दुसाद और उपसभापति बाबूलाल सैनी ने कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान नवनिर्वाचित पार्षदों का साफा और दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा सहित भाजपा के पार्षद, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंजनी हनुमान धाम के महंत ग्वालिया बाबा एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने सभापति आशिष दुसाद एवं उपसभापति बाबूलाल सैनी को कार्यभार ग्रहण करवाया और सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पार्षदों से निष्पक्षता, पारदर्शिता और पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा करने का आह्वान किया।

समारोह को संबोधित करते हुए रामलाल शर्मा ने कहा कि चौमूं में ट्रिपल इंजन की सरकार विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार के अभी दो बजट और आने हैं, जिनमें चौमूं के विकास से जुड़े कई कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना और शहर को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता होनी चाहिए। 

रामलाल शर्मा ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक को देखते हुए उन्हें पकड़ने के लिए टेंडर आमंत्रित किया गया है। शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ रात्रिकालीन सफाई अभियान को भी तेज किया गया है, ताकि आमजन को स्वच्छ वातावरण मिल सके।रामलाल शर्मा ने चौमूं की ऐतिहासिक पहचान का उल्लेख करते हुए कहा कि शहर के चारों दरवाजे इसकी विरासत और पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। 

इन चारों दरवाजों का सौंदर्यीकरण करवाने की दिशा में काम किया जाएगा, जिससे शहर की ऐतिहासिक पहचान को और बेहतर बनाया जा सके। समारोह के अंत में नवनिर्वाचित सभापति, उपसभापति और पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए शहर के विकास, स्वच्छता और जनसमस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा के सभी नवनिर्वाचित पार्षदों, भाजपा प्रत्याशी, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

स्मार्ट टीवी देखें


Post a Comment

0 Comments