5,620 विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा), जिला जयपुर द्वितीय के तत्वावधान में जिले के सभी 11 खंडों के अंतर्गत संकुल एवं विद्यालय स्तर पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ अभियान आयोजित किया गया। अभियान में विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

महासंघ के जिलाध्यक्ष चौथमल कुमावत ने बताया कि नशा आज समाज के समक्ष एक गंभीर चुनौती है। इसका दुष्प्रभाव न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य पर पड़ता है, बल्कि परिवार की खुशहाली, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र की प्रगति भी प्रभावित होती है। विशेष रूप से युवा पीढ़ी को नशे की बुराइयों से बचाना और उनमें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता पैदा करना समय की महत्त्वपूर्ण आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से महासंघ द्वारा जिले के विभिन्न खंडों में विद्यालय एवं संकुल स्तर पर नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिलामंत्री श्याम बहादुर शर्मा ने बताया कि जिले में आयोजित इस अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। प्राप्त संख्यात्मक विवरण के अनुसार— विद्यार्थी — 4,040; शिक्षक — 1,299; अभिभावक — 281; कुल सहभागिता — 5,620 | इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों तक नशे के दुष्परिणामों का संदेश पहुँचाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को नशे से दूर रहने, स्वयं नशा न करने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

विद्यालयों में आयोजित इन कार्यक्रमों का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रारंभ से ही अच्छे संस्कार विकसित करना, आत्मानुशासन की भावना जागृत करना तथा उन्हें नशामुक्त जीवन के महत्त्व से परिचित कराना रहा। साथ ही, अभिभावकों की सहभागिता के माध्यम से परिवार और विद्यालय के संयुक्त प्रयासों से समाज में जागरूकता का संदेश पहुँचाने पर भी बल दिया गया।

जिलामंत्री मीनू जुनेजा ने बताया कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे उनके व्यक्तित्व निर्माण, चरित्र निर्माण और जीवन मूल्यों के विकास में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक अपने आचरण, मार्गदर्शन और प्रेरणा से विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था का दायित्व नहीं है, बल्कि इसके लिए विद्यालय, परिवार और समाज को मिलकर सतत प्रयास करने होंगे। विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने के लिए उन्हें सकारात्मक गतिविधियों, खेलकूद, योग, रचनात्मक कार्यों तथा नैतिक शिक्षा से जोड़ना आवश्यक है।

महासंघ का मानना है कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। यदि युवा पीढ़ी नशे से मुक्त, स्वस्थ, जागरूक एवं संस्कारवान होगी, तो राष्ट्र का भविष्य भी सुदृढ़ होगा। नशामुक्ति अभियान के माध्यम से यही संदेश दिया गया कि प्रत्येक व्यक्ति स्वयं नशे से दूर रहने का संकल्प ले तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे। 

जिले के 11 खंडों में संकुल एवं विद्यालय स्तर पर आयोजित इस अभियान में कुल 5,620 विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की सहभागिता ने नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव विकसित करने की दिशा में महत्त्वपूर्ण संदेश दिया।

अंत में महासंघ ने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं कार्यक्रम से जुड़े कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए आह्वान किया कि वे नशामुक्ति के संदेश को अपने विद्यालय, परिवार और समाज तक पहुँचाएँ तथा स्वस्थ, संस्कारवान एवं नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

स्मार्ट टीवी देखें


Post a Comment

0 Comments