सावरदा पंचायत में सुशीला कंवर ने 400 से अधिक मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

सावरदा (संस्कार सृजन) सावरदा पंचायत में सरपंच पद के लिए हुए चुनावों के परिणाम आने के बाद नवनिर्वाचित सरपंच सुशीला कंवर ने 400 से अधिक वोटों के शानदार और निर्णायक अंतर से ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है। इस शानदार जीत के बाद समर्थकों और ग्रामीणों में भारी उत्साह का माहौल है।

इस अवसर पर नरपत सिंह ने कहा कि कर्मठ व ईमानदार छवि की धनी पूज्य माताजी सुशीला कंवर की यह जीत सावरदा के प्रत्येक नागरिक के भरोसे, स्वाभिमान और उम्मीदों की जीत है। शेखर सिंह एवं समस्त गढ़ परिवार की ओर से उन्होंने सावरदा गांव के समस्त परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जोगेंद्र सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा शीश हर उस ग्रामवासी के आगे झुकता है जिन्होंने लोकतंत्र को मजबूत किया है। उन्होंने गांव के आदरणीय बुजुर्गों के आशीर्वाद, माताओं-बहनों के स्नेह और ऊर्जावान युवा साथियों के दिन-रात के कड़े परिश्रम को इस सफलता की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया अब संपन्न हो चुकी है, इसलिए अब गांव में न कोई पक्ष है और न विपक्ष—अब केवल "एक सावरदा, एक परिवार" का भाव सर्वोपरि है।

नवनिर्वाचित सरपंच सुशीला कंवर ने सभी ग्रामवासियों को आश्वस्त किया है कि वे गांव के हर वर्ग, हर ढाणी और हर चौखट के सुख-दुख में पूरी मजबूती से खड़ी रहेंगी। आपसी भाईचारे, सौहार्द और मर्यादा को सर्वोपरि रखते हुए सावरदा की मूलभूत समस्याओं के स्थायी समाधान और समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाएगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments