एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. कॉलेज की डॉ. श्वेता शर्मा एवं डॉ. प्रियंका दादूपंथी को मिला बेस्ट रिसर्चर अवॉर्ड-2026

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन)  राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर में आयोजित 8वें विश्व सम्मेलन एलएईसीएस-2026 (LAECS-2026) के दौरान एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. कॉलेज (स्वायत्त), जयपुर में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत डॉ. श्वेता शर्मा एवं डॉ. प्रियंका दादूपंथी को ‘बेस्ट रिसर्चर अवॉर्ड-2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जीवन विज्ञान, कृषि, पर्यावरण एवं जलवायु समाधान के क्षेत्रों में उनके शैक्षणिक एवं शोध संबंधी योगदान के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. श्वेता शर्मा ने अपने व्यापक शोध प्रकाशनों एवं अकादमिक योगदान के माध्यम से वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उनके कुल 67 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें 37 अंतरराष्ट्रीय तथा 30 राष्ट्रीय शोध प्रकाशन शामिल हैं। उनके शोध कार्यों को अकादमिक जगत में व्यापक पहचान मिली है। 

उनके शोध पत्रों को अब तक 1,901 साइटेशन प्राप्त हुए हैं तथा उनका h-index 19 और i10-index 31 है। ये उपलब्धियाँ उनके शोध कार्यों की गुणवत्ता, प्रासंगिकता एवं वैज्ञानिक प्रभाव को दर्शाती हैं। टॉक्सिकोलॉजी एवं बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उनका अनुसंधान एवं वैज्ञानिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

वहीं, डॉ. प्रियंका दादूपंथी को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं अनुसंधान संबंधी योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दोनों शोधकर्ताओं का चयन उनके शोध कार्यों, वैज्ञानिक उपलब्धियों एवं अकादमिक योगदान के मूल्यांकन के आधार पर किया गया।सम्मेलन में जीवन विज्ञान, कृषि, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन तथा सतत विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इसमें देश-विदेश के वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों एवं शोधकर्ताओं ने भाग लेकर नवीन वैज्ञानिक निष्कर्षों, अनुसंधान के व्यावहारिक उपयोग तथा वैश्विक चुनौतियों के समाधान पर विचार-विमर्श किया। 

सम्मेलन का उद्देश्य वैज्ञानिक नवाचार को प्रोत्साहित करना तथा अनुसंधान के माध्यम से पर्यावरणीय एवं सामाजिक चुनौतियों के समाधान के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना था।डॉ. श्वेता शर्मा एवं डॉ. प्रियंका दादूपंथी को प्राप्त यह सम्मान उनके शैक्षणिक एवं शोध योगदान की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।  यह सम्मान संस्थान में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, वैज्ञानिक नवाचार एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments