पीएनबी प्रबंधक ने विद्यार्थियों को बैंक खाता खोलने और प्रतिवर्ष आयकर रिटर्न भरने के लिए किया प्रेरित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कालाडेरा में राज्य महिला नीति प्रकोष्ठ, एंटी रैगिंग सेल एवं रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य प्रोफेसर जयभारत सिंह की अध्यक्षता में ‘आर्थिक स्वावलंबन’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक कालाडेरा के प्रबंधक अमित कुमार मीणा ने विद्यार्थियों को वित्तीय जागरूकता, बैंकिंग सुविधाओं के उपयोग तथा आर्थिक अनुशासन के महत्व से अवगत कराया। अपने संबोधन में बैंक प्रबंधक मीणा ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपना बैंक खाता अवश्य खुलवाएं और बैंकिंग सेवाओं से जुड़कर आर्थिक रूप से जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनें। 

उन्होंने आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पात्रतानुसार प्रतिवर्ष समय पर आयकर रिटर्न दाखिल करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि वित्तीय जानकारी और जागरूकता व्यक्ति को आर्थिक निर्णय लेने में सक्षम बनाती है तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 

कार्यक्रम के दूसरे चरण में एंटी रैगिंग सेल के तत्वावधान में आयोजित निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्राचार्य प्रोफेसर जयभारत सिंह एवं पीएनबी प्रबंधक अमित कुमार मीणा ने पुरस्कृत किया। निबंध प्रतियोगिता में मेनका कुमावत ने प्रथम, कृष्णा कुमावत ने द्वितीय तथा राखी कुमावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

इसी प्रकार पोस्टर प्रतियोगिता में स्नेहा सैनी प्रथम, शिवानी ठाकुर द्वितीय तथा अर्चना कुमावत तृतीय स्थान पर रहीं। प्राचार्य प्रोफेसर सिंह ने विद्यार्थियों को वित्तीय जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर रचनात्मक भागीदारी के लिए प्रेरित किया। 

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में जागरूकता, जिम्मेदारी और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने में सहायक होते हैं। निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन डॉ. सुभाष वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर प्राची शास्त्री ने किया, जबकि संयोजन एवं धन्यवाद ज्ञापन का दायित्व डॉ. दीपा वर्मा ने निभाया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments