पश्चिम क्षेत्र अंतरविश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता में महाविद्यालय के चार खिलाड़ियों का चयन, परिसर में खुशी की लहर

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कालाडेरा के लिए गौरव का विषय है कि महाविद्यालय के चार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का पश्चिम क्षेत्र अंतरविश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता के लिए राजस्थान विश्वविद्यालय की टीमों में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई है।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जयभारत सिंह ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता के लिए महाविद्यालय के छात्र बलराज यादव एवं राहुल यादव का राजस्थान विश्वविद्यालय की टीम में चयन हुआ है। वहीं, वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर छात्र इन्द्रजीत सिंह एवं वत्सल मेहता ने भी राजस्थान विश्वविद्यालय की टीम में स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है।

प्राचार्य प्रोफेसर जयभारत सिंह ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, खेल प्रतिभा और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताते हुए चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी तथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्राचार्य व प्रोफ़ेसर मानप्रकाश मीणा, प्रोफ़ेसर सूर्य प्रकाश शर्मा, डाॅ.बी सी जाट, डॉ. अंजू यादव, डाॅ. रेखा विश्नोई, डाॅ. ममता गंगवाल, डॉ. शिखा पाटनी, डाॅ. सुरेंद्र मीणा सहित महाविद्यालय परिवार ने खेल अधिकारी डॉ. रामेश्वर लाल मीणा एवं खेल समिति के संयोजक डॉ. शक्तिसिंह शेखावत को भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी। महाविद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि चयनित खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन कर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments