अंगदान मानवता की महान सेवा, एक दान से मिल सकता है कई लोगों को नया जीवन डॉ. पारुल यादव

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा में समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘अंगदान के महत्व’ विषय पर एक विशेष प्रसार वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के राज्य महिला नीति प्रकोष्ठ एवं प्राणीशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जयभारत सिंह ने की, जबकि प्रो. सुमन भाटिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मुख्य वक्ता के रूप में मंगलम् हॉस्पिटल की सर्जन डॉ. पारुल यादव ने शिरकत की।

पीपीटी प्रेजेंटेशन के जरिए समझाए अंगदान के पहलू

मुख्य वक्ता डॉ. पारुल यादव ने पीपीटी (PPT) प्रेजेंटेशन के माध्यम से रक्तदान, नेत्रदान एवं अंगदान के विभिन्न तकनीकी व मानवीय पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. यादव ने कहा, "अंगदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। इसके प्रति सही जागरूकता फैलाकर हम कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन और उम्मीद दे सकते हैं।" उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अंगदान से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों और अंधविश्वासों को दूर करें तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर समाज में सकारात्मक माहौल बनाएं।

सामाजिक एवं मानवीय दृष्टि से अंगदान जरूरी: प्रो. अमिता कुमारी

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की प्रोफेसर अमिता कुमारी ने ‘अंगदान क्यों जरूरी है’ विषय पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि समय रहते अंगदान के प्रति सजगता विकसित करना आज बेहद जरूरी है। इससे न केवल अनमोल जानें बचाई जा सकती हैं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता, आपसी सहयोग और परोपकार की भावना भी मजबूत होती है।

विद्यार्थियों ने संवाद के जरिए दूर कीं जिज्ञासाएं

कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य (फैकल्टी) और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संवाद और प्रश्नोत्तर सत्र (Q&A) के माध्यम से विद्यार्थियों ने अंगदान की प्रक्रिया और उसकी महत्ता से जुड़े अपने सवालों के जवाब प्राप्त किए।

कार्यक्रम के अंत में प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. आशा सक्सेना ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। संपूर्ण कार्यक्रम का कुशल संयोजन एवं संचालन राज्य महिला नीति प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. दीपा वर्मा ने किया।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

वोटर गाइड देखें

वोटर गाइड देखें

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
कैलेंडर देखें

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

स्मार्ट टीवी देखें

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments