जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कालाडेरा में अकादमिक नवाचार की दिशा में एक अनूठी पहल देखने को मिली। महाविद्यालय में पहली बार ‘छात्रों द्वारा पढ़ी हुई पुस्तक पर परिचर्चा’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। रीडिंग एवं आईटी क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस अभिनव कार्यक्रम में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के 12 विद्यार्थियों ने 12 अलग-अलग पुस्तकों पर पीपीटी (PPT) प्रेजेंटेशन के जरिए अपने विचार रखे।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन-पाठन की संस्कृति विकसित करने के साथ-साथ उनके अभिव्यक्ति कौशल, तार्किक चिंतन, आत्मविश्वास और अकादमिक संवाद की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करना रहा।

प्राचार्य प्रो. जयभारत सिंह ने की सराहना

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जयभारत सिंह ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया और इस दूरगामी महत्त्व की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रयास विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की सीमित सीमाओं से आगे बढ़कर ज्ञान अर्जित करने, पुस्तकों से गहरा नाता जोड़ने और स्वतंत्र रूप से अपने विचार व्यक्त करने के लिए प्रेरित करता है।

आधुनिक तकनीक और प्रभावी संवाद का दिखा अनूठा संगम

कार्यक्रम का आयोजन प्रो. रेणुबाला के नेतृत्व में तथा प्रो. अमिता कुमारी, डॉ. जितेन्द्र लोढ़ा, डॉ. रेखा बिश्नोई, डॉ. शशीबाला एवं डॉ. अनिता ज्याणी की मेंटरशिप में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने आधुनिक तकनीक का बेहतरीन उपयोग करते हुए आकर्षक पीपीटी प्रस्तुतियों के माध्यम से पुस्तकों की विषयवस्तु, उनके अंतर्निहित विचारों और उनसे प्राप्त जीवनोपयोगी सीख को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

परिचर्चा के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी गहरी समझ और आत्मविश्वास का परिचय दिया नेहा कंवर ने जापानी जीवन-दर्शन और उद्देश्यपूर्ण जीवन की अवधारणा पर आधारित लोकप्रिय पुस्तक ‘इकिगाई’ पर अपने विचार रखे।

पायल कुमावत ने ‘मास्टर योर डोपामाइन’ विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी।

इसके अलावा नितेश, जयपाल, कैलाश, देवेश, निखिल, तूफान तथा छात्राओं माहेश्वरी एवं पूजा ने ‘द सीक्रेट’ और भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की प्रेरणादायी आत्मकथा ‘विंग्स ऑफ फायर’ सहित विभिन्न चर्चित पुस्तकों पर सारगर्भित चर्चा की।

शिक्षकों और विद्यार्थियों की रही सक्रिय उपस्थिति

इस अवसर पर प्रो. सुधा राठी, प्रो.अनंता माथुर,प्रो.मानप्रकाश मीणा,डॉ. चित्रा व्यास,डॉ. सुभाष वर्मा,डॉ. आकाश गुप्ता सहित महाविद्यालय के अनेक संकाय सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे। उपस्थित शिक्षकों ने सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुति की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होती हैं।

महाविद्यालय में पहली बार आयोजित यह पुस्तक परिचर्चा इस रूप में विशेष रही कि इसमें विद्यार्थी केवल पारंपरिक पाठक बनकर नहीं, बल्कि पुस्तकों के विचारों के सशक्त व्याख्याता और प्रस्तुतकर्ता के रूप में उभरे। रीडिंग एवं आईटी क्लब की यह पहल महाविद्यालय में पठन-संस्कृति, डिजिटल साधनों के सार्थक उपयोग और ज्ञान-साझाकरण की परंपरा को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

वोटर गाइड देखें

वोटर गाइड देखें

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
कैलेंडर देखें

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

स्मार्ट टीवी देखें

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069