रावण दहन से पहले हुआ कुंभकरण, मेघनाद, अहिरावण का वध

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर में चौपड़ के पास स्थित जैन मोहल्ले मे श्री आदर्श रामलीला मंडल के तत्वावधान में संचालित तुलसीदास रचित रामचरित मानस की चौपाइयों पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित रामलीला में कलाकारों के द्वारा अनेक प्रसंगों का जीवंत रूप में मंचन किया गया | 

जिसके तहत रात्रि में रामलीला मंच के पटल पर रामायण की भांति कुंभकरण, मेघनाद और अहिरावण वध की लीला का मंचन किया गया और माता की भव्य झांकी भी सजाई गई | प्रसंग के अनुसार कुंभकरण और अहिरावण लंकाधिपति रावण  के भाई थे | कुंभकरण भोजन की लालसा के लिए प्रसिद्ध था, क्योंकि वह एक दिन में एक हजार हाथियों के बराबर भोजन करता था | कुंभकरण और राम के बीच युद्ध हुआ | राम ने कई तीर चलाएं, लेकिन वह नहीं मरा | अंत में राम ने अपने धनुष से कुंभकरण का सिर काट दिया | 

मेघनाद जो कि रावण का पुत्र था | उसकी शक्ति भी अपार थी | इसी वजह से उसने लक्ष्मण को हराकर मूर्छित कर दिया था | अहिरावण शक्ति और जादू की कला में निपुण था | इसी के चलते वह सीता माता को पाताल लोक लेकर चला गया था | हनुमान और राम ने पीछा करके उसे युद्ध में हराया और उसके चुंगल से सीता माता को मुक्त करवाया | इन घटनाओं का मंचन रामलीला में किया जाता है | जो रामायण की महत्वपूर्ण घटनाओं को दर्शाती हैं और लोगों को रामायण के प्रसंग से अवगत करवाती हैं एवं उन्हें भगवान राम के आदर्श को अपने जीवन में उतारने के लिए कृतज्ञ करती हैं |

मंडल के अध्यक्ष कालूराम जाट ने बताया कि भामाशाह शिवम अग्रवाल एवं मनीष अग्रवाल के द्वारा तीन लाख पचास हजार रुपए, नगर परिषद पार्षद मातादीन अग्रवाल के द्वारा 51000 हजार रुपए, क्षेत्रीय विधायक डॉ.शिखा मील बराला के द्वारा 21000 रुपए, केरल के महामहिम राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के निजी सचिव विजय शर्मा एवं नगर पालिका चौमूं की पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा शर्मा के द्वारा ग्यारह हजार रुपए का सहयोग दिया गया |

इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारीर्यों के द्वारा भामाशाहो का मंच पर दुपट्टा पहनाकर एवं राम दरबार की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया गया | मंगलवार को रावण वध एवं श्रीराम राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया जाएगा | मंच संचालन सुनील बटवाल कर रहे हैं |

श्री आदर्श रामलीला मंडल के अध्यक्ष कालूराम जाट ने बताया कि विजयादशमी पर्व (दशहरे) पर इस बार रेलवे स्टेशन स्थित खेल मैदान में ही रावण दहन होगा | जिसके तहत शहर के चौपड़ स्थित रघुनाथ मंदिर से भगवान राम की भव्य शोभायात्रा शाम 4:00 बजे से शाही लवाजमें के साथ निकाली जाएगी | शोभायात्रा में चौमू नगर परिषद की ओर से जिसमें दो हाथी, सात घोड़े, दो ऊंट, दो बैंडबाजे (एक जयपुर का), तीन बग्गिया, तीन रथ एवं जयपुर के कालबेलिया नृत्य भांगड़ा पार्टी सहित की भव्य झांकी की प्रस्तुति देते हुए भगवान राम की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली जाएगी | जो कि सदर बाजार, लक्ष्मीनाथ चौक, बस स्टैंड, थाना चौराहा, सुभाष सर्किल होते हुए रेलवे स्टेशन स्थित रावण दहन स्थल पहुंचेगी | 

जहां मंच पर रावण दहन की लीला आयोजित होगी और उसके बाद भगवान राम के द्वारा अग्निबाण चलाकर उपस्थित जनसमूह के समक्ष अहिरावण एवं रावण के पुतले का दहन किया जाएगा | शोभायात्रा में रंग बिरंगी आतिशबाजी भी की जाएगी | इस बार यह शोभायात्रा अन्य वर्षो की तुलना में भव्य एवं आकर्षक होगी |

रिपोर्ट - अरविंद कुमार भातरा

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments