137वाँ निःशुल्क मासिक चिकित्सा शिविर आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) 18 अक्टूबर को विज्ञान समिति, महावीर इंटरनेशनल तथा मिसाल सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 137वें निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर संयोजक अविनाश भटनागर ने बताया कि इस शिविर में डॉ. आई.एल. जैन, डॉ. अरुण बापना, डॉ. हरीसिंह मोगरा, डॉ. अनुराग तलेसरा, डॉ. अजय सांखला, डॉ. सुशीला जैन, वैद्य योगेश चंद्र चौबीसा, एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ बी.एल. पोखरना, एल.एन. शर्मा, डॉ. राकेश दशोरा एवं डॉ. मेघना जैन ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।

तकनीकी सहायक विपिन तेली, अनिल जैन, हुक्मीचंद, जितेंद्र प्रजापत तथा विनोद पालीवाल ने रोगियों का परीक्षण किया। इस शिविर में 46 रोगियों को परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि इस बार शिविर में विशेष लिवर फंक्शन टेस्ट की सुविधा मुहैया कराई गई जिसका 26 व्यक्तियों ने  लाभ लिया।

शिविर में विज्ञान समिति की ओर से डॉ. के.एल. कोठारी, रेणु भंडारी, मंजु पानेरी, मुनीश गोयल, डॉ. के.पी. तलेसरा, शिवा तलेसरा, वर्द्धमान मेहता तथा मंजुला शर्मा ने सहयोग दिया। महावीर इंटरनेशनल की ओर से रवींद्र सुराणा, कृष्णा भंडारी, सुरेश सिसोदिया, राजेंद्र भंडारी, कमल कुमार जैन, स्वराज जैन एवं सुशीला सांखला की सेवाएँ सराहनीय रहीं। अन्य संस्थाओं के सदस्यों का भी सहयोग प्रशंसनीय रहा।

चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. बी.एल. चावत के अनुसार शिविर में हृदय रोग के 17, अस्थि रोग के 3, ईसीजी के 8, एचबीआईसी के 6, होम्योपैथी के 3, मधुमेह के 18, थायराइड के 26, आयुर्वेद के 2, नेत्र रोग के 2, एक्यूप्रेशर के 8 तथा सामान्य एवं रक्तचाप संबंधी 37 रोगियों को परामर्श प्रदान किया गया। मीडिया प्रभारी डॉ विमल शर्मा ने शिविर के प्रचार-प्रसार में विशेष सहयोग प्रदान किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments