सावरदा पंचायत में सरपंच प्रत्याशी सुशीला कंवर के समर्थन में निकली विशाल जनसमर्थन रैली

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) आगामी पंचायत चुनाव के तहत सावरदा पंचायत में सरपंच पद की प्रत्याशी सुशीला कंवर के समर्थन में एक विशाल जनसमर्थन रैली का आयोजन किया गया। सुशीला कंवर के सरल स्वभाव, सज्जनता, मिलनसार व्यक्तित्व, ईमानदारी, कर्मठता एवं जुझारूपन को देखते हुए समर्थकों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने रैली में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

यह विशाल रैली धर्म शाला बालाजी मंदिर से गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। इसके पश्चात रैली खातीयों के मोहल्ले, बोहरों के रियाड़ों, गढ़, छाबा, पंचमुखी बालाजी, पतावरी, निमड़ी चौक, मेन बाजार, अंबेडकर कॉलोनी, कुम्हारों की ढाणी एवं बनियों के मोहल्ले से होकर गुजरी। रैली के दौरान हर मोहल्ले में ग्रामवासियों ने सुशीला कंवर का शाल, दुपट्टा एवं माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया तथा अपना समर्थन व्यक्त किया।

रैली के दौरान वरिष्ठ जन नरपत सिंह एवं जोगेंद्र सिंह ने उपस्थित मतदाताओं व समर्थकों से लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने का आह्वान किया।नेताओं ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि, "आपका एक-एक वोट सावरदा पंचायत के भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और गांव के सर्वांगीण विकास के लिए सुशीला कंवर को भारी मतों से विजयी बनाकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं।" रैली में पंचायत क्षेत्र के हजारों पुरुष व महिला ग्रामीण मौजूद रहे, जिससे चुनावी माहौल सुशीला कंवर के पक्ष में बेहद मजबूत नजर आ रहा है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments