बारिश के बावजूद नवरंग डांडिया महोत्सव 2026 में जमकर थिरके लोग, आज होगी सपना चौधरी की लाइव प्रस्तुति

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के आर चंद्रा पैलेस में 17-18 अक्टूबर को आयोजित नवरंग डांडिया महोत्सव 2026 में बारिश के मौसम के बावजूद लोगों का उत्साह देखते ही बना। महोत्सव में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने पारंपरिक डांडिया की धुनों पर जमकर डांडिया खनकाए और कार्यक्रम का आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्सव का माहौल बना रहा।

इस महोत्सव का आयोजन अभी गोदारा, संजय चंदेल और राकूजी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में चौमूं क्षेत्र के सभी यूट्यूबर्स को माला, दुपट्टा और मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया। आयोजकों की इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में डिजिटल मीडिया के माध्यम से अपनी पहचान बनाने वाले यूट्यूबर्स के योगदान को प्रोत्साहित करना रहा।

नवरात्रि के पावन अवसर पर लोगों ने डीजे की मधुर धुनों और भक्ति गीतों पर झूमते हुए मातारानी की आराधना की। भक्तिमय माहौल में माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने नृत्य और भजनों के माध्यम से अपनी आस्था प्रकट करते हुए मातारानी से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे आयोजन में भक्ति, उत्साह और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला।

आज पहली बार चौमूं में होगी सपना चौधरी की लाइव प्रस्तुति :-

महोत्सव का आज का दिन खास रहने वाला है। हरियाणा की प्रसिद्ध डांसर एवं सिंगर सपना चौधरी आज पहली बार चौमूं में अपनी लाइव प्रस्तुति देंगी। उनकी प्रस्तुति को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सपना चौधरी की एक झलक पाने और उनकी लाइव परफॉर्मेंस देखने के लिए चौमूंवासी बेकरार हैं।

नवरंग डांडिया महोत्सव 2026 ने बारिश के बीच भी लोगों के उत्साह और सांस्कृतिक आयोजनों के प्रति उनके प्रेम को दर्शाया। सपना चौधरी की आगामी प्रस्तुति को लेकर अब पूरे शहर की निगाहें महोत्सव के अगले कार्यक्रम पर टिकी हुई हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments