ब्रह्माकुमारीज एजुकेशन विंग ने आयोजित किया चौखट एक शिक्षा संवाद कार्यक्रम

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) सीकर रोड, ईडन गार्डन, राजावास स्थित गोपाल शर्मा मेमोरियल स्कूल में शनिवार को ब्रह्माकुमारीज एजुकेशन विंग के सहयोग से 'चौखट एक शिक्षा संवाद' के तहत 'समग्र शिक्षा - सीखने का भविष्य' विषय पर कार्यक्रम हुआ।


इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी सुषमा दीदी (सदस्या, ब्रह्माकुमारी मैनेजमेंट कमेटी, सब जोन प्रभारी), ब्रह्माकुमारी चन्द्रकला दीदी (प्रभारी, वैशाली नगर ब्रह्माकुमारी) और ब्रह्माकुमारी सुनेहा (कार्यक्रम संयोजक) तथा अन्य शिक्षा संस्थाओं से जुड़े गणमान्य उपस्थित रहे। 

सम्मेलन में शिक्षा के बदलते स्वरूप, शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य, प्रभावशाली शिक्षण पद्धतियों तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के युग में मानवीय चेतना और आध्यात्मिक मूल्यों की प्रासंगिकता पर विचार-विमर्श किया गया।

ब्रह्माकुमारीज मैनेजमेंट कमेटी की सदस्या एवं सब-जोन प्रभारी राजयोगिनी सुषमा दीदी ने शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य, आंतरिक शांति और आध्यात्मिक सशक्तीकरण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक का व्यक्तित्व विद्यार्थियों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। ध्यान, राजयोग और आत्मचिंतन को दैनिक जीवन में अपनाने से मानसिक संतुलन बनाए रखने और तनाव कम करने में सहायता मिलती है। आंतरिक रूप से शांत और सशक्त शिक्षक ही विद्यार्थियों को सकारात्मक दिशा दे सकता है।

ब्रह्माकुमारीज वैशाली नगर सेवाकेंद्र की प्रभारी राजयोगिनी चंद्रकला दीदी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को अकादमिक रूप से सफल बनाने के साथ संस्कारवान, संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। उन्होंने शिक्षा में नैतिक मूल्यों, सकारात्मक चिंतन और आध्यात्मिकता के समावेश पर बल दिया तथा कहा कि इससे विद्यार्थियों का व्यक्तित्व संतुलित और सशक्त बनता है।

ग्रामोदय एजुकेशन ग्रुप के निदेशक श्रवण बोहरा ने शिक्षा में ध्यान, आध्यात्मिक चिंतन और जीवन मूल्यों को शामिल करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि अकादमिक उत्कृष्टता के साथ विद्यार्थियों के आंतरिक विकास पर भी समान ध्यान दिया जाना चाहिए। एआई के युग में तकनीकी दक्षता के साथ मानवीय संवेदनाओं और नैतिक निर्णय क्षमता का विकास भी आवश्यक है।

सम्मेलन में JECRC – Thought Lab से जुड़े  मुकेश अग्रवाल ने प्रभावशाली शिक्षण कौशल पर विचार व्यक्त करते हुए शिक्षण प्रक्रिया को रोचक, सहभागितापूर्ण और परिणामोन्मुख बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक की भूमिका विद्यार्थियों को जानकारी देने के साथ उनमें जिज्ञासा, रचनात्मकता और आलोचनात्मक चिंतन विकसित करना भी है।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के निदेशक डॉ. नागपाल सिंह चौहान के मार्गदर्शन तथा प्रबंधन के एम.डी. सुंडा एवं लक्ष्मण चौधरी के दिशा-निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम संयोजक बीके सुनेहा बहन  ने सम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत की और प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस अवसर पर बीके  मंगला दीदी, राधेश्याम डायरेक्टर मेहता ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के निदेशक, प्राचार्य, प्रोफेसर एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments