सहरिया पीजी महाविद्यालय में एचपीवी टीकाकरण एवं स्वच्छता पर सत्र आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आर.एल. सहरिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कालाडेरा (जयपुर) में शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को महाविद्यालय के क्षमता निर्माण प्रकोष्ठ, महिला नीति प्रकोष्ठ एवं उड़ान समिति के संयुक्त तत्वावधान में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण, सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर एक प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 100 छात्राओं सहित महाविद्यालय की महिला संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता महात्मा गांधी हॉस्पिटल, जयपुर की वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशुल कुलश्रेष्ठ रहीं। उन्होंने पावर प्वाइंट प्रस्तुति (PPT) के माध्यम से एचपीवी संक्रमण एवं टीकाकरण के महत्व, गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की रोकथाम, समय पर जांच की आवश्यकता, मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों, स्वच्छता एवं महिला स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर वैज्ञानिक, सरल एवं प्रेरणादायी जानकारी प्रदान की।

उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें, नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं तथा सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम के लिए एचपीवी टीकाकरण के महत्व को समझें और समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाएं। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी हॉस्पिटल की चिकित्सा टीम ने छात्राओं एवं महिला संकाय सदस्यों की स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जय भारत सिंह ने मुख्य वक्ता एवं चिकित्सा दल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता न केवल व्यक्तिगत बल्कि सामाजिक विकास की भी आधारशिला है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, स्वास्थ्य के प्रति सजगता तथा सकारात्मक जीवनशैली विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रोफ़ेसर प्रेणिता गुप्ता, दीपा वर्मा, प्रोफ़ेसर अमिता कुमारी व डॉ, राजलक्ष्मी पितलिया सहित महाविद्यालय की समस्त महिला संकाय सदस्यों ने कार्यक्रम के परिचर्चा सत्र में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। राज्य महिला नीति की समन्वयक डॉ. दीपा वर्मा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए महिला स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता अभियानों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। अंत में डॉ. अनंता माथुर ने मुख्य अतिथि, चिकित्सा दल, विद्यार्थियों एवं समस्त संकाय सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी के सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रेखा बिश्नोई ने प्रभावी ढंग से किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments