जयपुर में "विकसित भारत यूथ कनेक्ट कार्यक्रम-2026" संपन्न हुआ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएस) और माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में एस.एस. जैन सुबोध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयपुर में "विकसित भारत यूथ कनेक्ट कार्यक्रम-2026 (नशा मुक्त युवा)" का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में राजस्थान के 32 महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों से आए लगभग 450 युवा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, स्वयंसेवक, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और यूथ एम्बेसेडर्स ने भाग लिया।

नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की नींव: मंजू शर्मा  

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जयपुर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने आह्वान किया कि नशा मुक्त, जागरूक और संस्कारित युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकते हैं।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेणु जोशी ने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की मेजबानी करना संस्थान के लिए गौरव की बात है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाकर स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आग्रह किया।

"नई किरण" अभियान से 354 कॉलेज जुड़े  

क्षेत्रीय निदेशक, एनएस राजस्थान श्री एस.पी. भटनागर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत 2047 के विजन से जोड़ना और उन्हें नशा मुक्त भारत अभियान का सक्रिय भागीदार बनाना है।

राज्य समन्वयक, एनएस डॉ. के.के. कुमावत ने जानकारी दी कि राजस्थान के 354 महाविद्यालयों में "नई किरण" नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ समाज बनाने में प्रभावी भूमिका निभा रहा है।

यूथ आइकॉन श्री अंकित शर्मा ने कहा कि आज का युवा केवल भविष्य नहीं, वर्तमान का परिवर्तनकर्ता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के "नशा मुक्त भारत" अभियान को जनआंदोलन बनाना हर युवा का दायित्व है। जागरूक और नशा मुक्त युवा ही प्रधानमंत्री के "पाँच प्रण" और "11 संकल्प" को अपनाकर विकसित भारत 2047 का आधार बनेंगे।

सभी ने ली शपथ  

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त भारत और विकसित भारत 2047 के संकल्प की शपथ ली। इस दौरान राष्ट्र निर्माण, युवा नेतृत्व और सामाजिक सहभागिता पर विचार-विमर्श भी हुआ।

इस अवसर पर उपप्राचार्य डॉ. विकास बैराठी, डीन अकादमिक डॉ. राजेश यादव, एनएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनंत विजया सोनी, डॉ. विशाल गौतम, डॉ. मुकेश शर्मा सहित 35 शैक्षणिक संस्थानों के अधिकारी और व्याख्याता उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments