पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जमवारामगढ़ में चलाया एबीवीपी का सदस्यता अभियान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जमवारामगढ़ (संस्कार सृजन) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के अंतर्गत 15 जुलाई से 25 जुलाई तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जमवारामगढ़ में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने परिषद की सदस्यता ग्रहण कर देश के सबसे बड़े छात्र संगठन से जुड़ने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को संगठन की स्थापना, उद्देश्य, कार्यशैली एवं छात्र हित, शिक्षा सुधार, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे केवल पढ़ाई तक सीमित न रहकर सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति भी सजग रहें तथा सकारात्मक नेतृत्व के लिए आगे आएं।

इस अवसर पर एबीवीपी जमवारामगढ़ नगर मंत्री जगदीश राष्ट मीणा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है। परिषद विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक चेतना और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का कार्य करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में परिषद से जुड़कर शिक्षा, समाज सेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

नगर संयोजक अंकित शर्मा ने भी विद्यार्थियों को सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए परिषद की विभिन्न गतिविधियों एवं छात्र हित में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि एबीवीपी सदैव विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान और उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है।

अभियान के दौरान विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सदस्यता ग्रहण कर संगठन की विचारधारा से जुड़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर छात्रावास सह संयोजक नरसी मीणा नगर सहमंत्री अभिराज शर्मा, अजय, विष्णु बिट्टू, रोहित, राहुल, सीमा,भारती,सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

भौगोलिक संदर्भ

Post a Comment

0 Comments