साइबर अपराध एवं महिला अधिकार विषय पर कालाडेरा एसएचओ पूजा पूनिया का जागरूकता व्याख्यान हुआ आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल साहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा में महाविद्यालय की गर्ल्स मेंटोरिंग कमेटी एवं राजस्थान राज्य महिला नीति प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में साइबर अपराध एवं महिला अधिकार विषय पर जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा तथा महिला अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना था। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता कालाडेरा थाना प्रभारी (एसएचओ) पूजा पूनिया रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को उनसे बचने के अनेक प्रभावी उपाय बताए। 

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ बिना आवश्यकता अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, ओटीपी, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय वित्तीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने एवं पुलिस सेवाओं का लाभ लेने के लिए राजकोप सिटीजन एप के उपयोग की जानकारी भी दी तथा विद्यार्थियों से डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय सदैव सतर्क रहने का आह्वान किया।

पूजा ने विशेष रूप से डिजिटल अरेस्ट जैसी नई साइबर ठगी के तरीकों से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध कॉल, धमकी या दबाव का सामना करना पड़े तो घबराने के बजाय तुरंत पुलिस से संपर्क करें और किसी भी प्रकार की वित्तीय जानकारी साझा न करें।

महिला सुरक्षा एवं अधिकारों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ ना कहना सीखने, गुड टच–बैड टच की सही समझ विकसित करने तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, हिंसा या दुर्व्यवहार की स्थिति में तुरंत परिवार, शिक्षकों अथवा पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया। 

उन्होंने मोबाइल फोन में उपलब्ध एसओएस  एवं इमर्जेंसी सुविधाओं के उपयोग की जानकारी देते हुए बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों में ये फीचर महिलाओं की सुरक्षा के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं। साथी ही, उन्होंने महिलाओं के वित्तीय अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने तथा अपने वैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। 

साथ ही समाज से दहेज प्रथा का पूर्णतः बहिष्कार करने का संदेश देते हुए कहा कि दहेज एक सामाजिक कुरीति है, जो महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के विरुद्ध है। व्याख्यान के दौरान छात्राओं व महिला संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं महिला अधिकारों से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे, जिनका एसएचओ पूजा पूनिया ने सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समाधान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर सुमन भाटिया ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा की जानकारी प्रत्येक विद्यार्थी के लिए आवश्यक है तथा महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार है।

कार्यक्रम का समन्वयन प्रोफेसर रेणूबाला ने किया। अंत में महाविद्यालय परिवार की ओर से राज्य महिला नीति प्रभारी डाॅ. दीपा वर्मा ने मुख्य वक्ता एसएचओ पूजा पूनिया का आभार व्यक्त करते हुए उनके ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी व्याख्यान की सराहना की।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

भौगोलिक संदर्भ


Post a Comment

0 Comments