सुरों की मंडली संस्था द्वारा सुपरस्टार राजेश खन्ना को दी संगीतमय श्रद्धांजलि

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) सुरों की मंडली संस्था (वरिष्ठ विंग) उदयपुर द्वारा शोभागपुरा के अशोका पैलेस स्थित मधुश्री ऑडिटोरियम में हिंदी सिनेमा के प्रथम सुपरस्टार राजेश खन्ना की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि स्वरुप एक शानदार म्यूज़िकल शाम का आयोजन किया गया |

इस विशेष कार्यक्रम में लगभग 30 प्रतिभाशाली गायकों ने उस दौर के सुपर स्टार राजेश खन्ना अभिनीत मधुर गीतों की प्रस्तुतियां देकर सबका मन जीत लिया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. श्रद्धा गट्टानी तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. ईशा जेठानी मौजूद रहे। 

इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे सदाबहार गीत मन को छू लेते है तथा ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से आपस में सोहार्दमय वातावरण के साथ नई पीढ़ी को उस दौर के संगीत से रूबरू कराना बहुत ही सराहनीय कदम है | सुरों की मंडली के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि ऐसे आयोजनों का मकसद हिंदी फिल्म संगीत के स्वर्णिम दौर के लोकप्रिय सदाबहार गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देना है | 

कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम युग की मधुर स्मृतियों को जीवंत करनें के साथ ही संगीत प्रेमियों को भावनात्मक एवं कलाकारों को एक मंच पर जोड़ना तथा भरपूर मनोरंजन युक्त वातावरण तैयार करना है | कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ विंग की हेमा जोशी, एच. क़ाज़ी तथा मंच संचालन राज कुमार बापना ने किया |

हेमा जोशी ने अकेला गया था मैं, एच. क़ाज़ी ने मेरे दिल में आज क्या है, राज कुमार बापना ने लहरों की तरहां यादें, डॉ. ईशा जेठानी ने कोरा कागज़ था ये मन मेरा, सी.एस. सांखला ने कहीं दूर जब दिन ढल जाये, विजय राजपूत ने ओ मेरे दिल के चैन, दिलीप गभरानी ने मैं तेरे प्यार में पागल, मनोहर मुखिया ने जुबान पे दर्द भरी दास्ताँ, राजय पुरी गोस्वामी ने हमें तुमसे प्यार कितना, दिलीप सुराना ने ज़िन्दगी का सफ़र है ये कैसा, अम्बा लाल साहू ने जीवन से भरी तेरी आँखें, सी.पी. जैन ने रूप तेरा मस्ताना, मधु शर्मा ने ये जीवन है, आराध्या ने प्यार दीवाना होता है, नलिनी बंधू ने ये रेशमी जुल्फें, बृज लाल सोनी ने मैं शायर बदनाम, कमल जुनेजा ने प्यार दीवाना होता है, राज कुमार दीक्षित ने चिंगारी कोई भड़के, जय किशन आसवानी ने गुलाबी आँखे जो तेरी देखी, गिरीश तलदार ने ये क्या हुआ तथा अन्य कई कलाकारों की मन-मोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments