सीएसके कारवां सुरो का म्यूजिकल ग्रुप की संगीत संध्या संपन्न, मधुर गानों पर जमकर झूमें श्रोता

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) जवाहर कला केन्द्र (जेकेके) जयपुर के सुप्रसिद्ध "रंगायन" सभागार में रविवार 19 जुलाई को सी.एस.के. "कारवां सुरो का" म्यूजिकल ग्रुप द्वारा एक भव्य संगीतमय शाम "रेट्रो सीजन-1" का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस गौरवमयी सांस्कृतिक कार्यक्रम में गुलाबी नगरी के कई गणमान्य लोग, प्रबुद्ध नागरिक और कला जगत से जुड़ी विशिष्ट विभूतियां अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।



कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गयी | इसके पश्चात ग्रुप के फाउंडर व एडमिन विल्सन राय, सुधीर बादोलिया एवं एडवोकेट आनंद शर्मा द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी विशिष्ट अतिथियों का शॉल, स्मृति चिह्न एवं माला पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधिपति सी. के. सोनगरा रहे । ग्रुप के एडमिन सदस्य के रूप में रोहिणीराय, ज्योतिषाचार्य प्रतिभा शर्मा, डॉ. प्रियंका, शकील व रमेश मोबारसा उपस्थित रहे।


संगीत संध्या "रेट्रो सीजन-1" के अंतर्गत जयपुर शहर के एक से बढ़कर एक सुरीले और उदीयमान कलाकारों ने मंच पर अपनी सुमधुर आवाज का जादू बिखेरा। कलाकारों ने जब भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम युग (रेट्रो एरा) के सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां दीं, तो पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। गीतों की मधुर धुनों और बेहतरीन गायकी ने यहां मौजूद तमाम दर्शकों को इस कदर मंत्रमुग्ध कर दिया कि वे स्वयं को रोक नहीं पाए और गानों पर थिरकने  पर विवश हो गए। सभी श्रोताओं ने सुरमयी शाम का भरपूर आनंद लिया।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments