मंडा रीको पहुंचे जयपुर ग्रामीण एसपी, फैक्ट्री संचालकों को दिए सुरक्षा और श्रमिक सत्यापन के निर्देश

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने मंडा रीको औद्योगिक क्षेत्र का दौरा कर फैक्ट्री संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था तथा श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। 

एसपी ने फैक्ट्री संचालकों को निर्देश दिए कि उनके यहां कार्यरत सभी श्रमिकों का अनिवार्य रूप से पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाए, ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान समय रहते हो सके और क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। 

उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी फैक्ट्री में बाल श्रमिकों से कार्य नहीं कराया जाए। यदि किसी भी इकाई में बाल श्रम कराया जाता पाया गया तो संबंधित संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

इसके साथ ही एसपी ने सभी फैक्ट्रियों के बाहर सड़क की निगरानी के लिए उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

बैठक के दौरान उन्होंने रीको क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर संबंधित पुलिस थाना और बीट कॉन्स्टेबल के मोबाइल नंबर प्रमुखता से प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए | 

गोविंदगढ़ थाना अधिकारी विनोद सांखला ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना आमजन तुरंत पुलिस तक पहुंचा सकें। उन्होंने पुलिस और उद्योगों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने से औद्योगिक गतिविधियां भी निर्बाध रूप से संचालित होंगी।

इस अवसर पर गोविंदगढ़ वृत्ताधिकारी (डिप्टी) शिवा शर्मा, गोविंदगढ़ थाना प्रभारी विनोद सांखला, एएसआई सोहन सिंह पूनिया, चौकी प्रभारी अशोक कुमार यादव सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं मंडा रीको क्षेत्र के अनेक फैक्ट्री संचालक मौजूद रहे। 

बैठक में उद्योगों की सुरक्षा, श्रमिकों के हित और कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक सुझावों का भी आदान-प्रदान किया गया। इस मौके पर मंडा रीको एसोसिएशन अध्यक्ष सोमप्रकाश गर्ग, सचिव ओम प्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हरीश मालानी, संयुक्त सचिव हनुमान सहाय यादव, बैराठी से सौरभ बैराठी, प्रवीण खंडेलवाल, रूडमल यादव आदि उपस्थित रहे |

रिपोर्ट - भगवान सहाय यादव 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments