​राजस्थान के इतिहास में पहली बार मनाया राजस्थानी फिल्मों का 85वां जन्मोत्सव

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

फिल्मी सितारों और दिग्गजों का हुआ महासंगम

बॉलीवुड सिंगर रविन्द्र उपाध्याय और कॉमेडी किंग पन्या सेपट ने बांधा समां

फिल्मी सितारे राज जांगिड व श्रवण सागर और लखविंदर सिंह ने संभाला समारोह का दायित्व 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान के सिनेमाई इतिहास में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। रॉयलवुड फिल्म इंडस्ट्री राजस्थान की ओर से राजस्थान के इतिहास में पहली बार राजस्थानी फिल्मों का 85वां जन्मोत्सव अत्यंत भव्यता और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 

कार्यक्रम का भव्य आगाज पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस ऐतिहासिक महोत्सव में राजस्थान के कोने-कोने से सिनेमा जगत से जुड़े सैकड़ों निर्माता, निर्देशक, कलाकार और तकनीशियन एकजुट हुए।

​समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे बॉलीवुड के मशहूर गीतकार सुधाकर शर्मा ने अपने उद्बोधन में राजस्थानी सिनेमा के गौरवशाली सफर को रेखांकित किया और इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए  राजस्थानी फिल्मों के फिल्मकारों से सिनेमा में अच्छी कहानियाॅ और बेहतरीन कलाकारों के साथ ही गीत संगीत व अपनी परम्पराओं को भी सम्मिलित करने का आह्वान किया और राजस्थानी फिल्मों के स्वर्णिम 84 साल पूरे करने और 85 वें साल में प्रवेश कर जन्मोत्सव मनाने पर सभी को बधाई दी । 

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रख्यात संगीतकार व गायक सतीश देहरा ने भी मंच से अपने विचार साझा किए और क्षेत्रीय सिनेमा में संगीत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपनी दो दशक पूर्व प्रदर्शित हुई राजस्थानी फिल्म "ओजी रे दीवाना" में जो उनके द्वारा गाया हुआ गीत सुनाया तो उस फिल्म में अभिनय करने वाले कलाकार राज जांगिड, मंजूर अली, दीपक मीणा और आर सी मीणा व मधू भाट ने गाने पर डांस किया । 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि फिल्म लेखक विजयसिंह पथिक ने राजस्थानी फिल्मों की पटकथा को मिट्टी से जोड़ने की बात पर जोर दिया | विशिष्ट अतिथि निर्माता एन के मित्तल ने निर्माण की संभावनाओं और बड़े बजट की फिल्मों की आवश्यकता बताई | 

फिल्म निर्देशक सुनित कुमावत ने आधुनिक व अर्थ के इस दौर में बेहतरीन फिल्म के निर्माण पर फोकस डाला | फिल्म वितरक आर के सारा ने फिल्मों के बेहतर वितरण और प्रदर्शन पर अपने विचार रखे | युवा फिल्म लेखक-निर्देशक विजय सुथार ने नए दौर के सिनेमाई दृष्टिकोण पर अपने-अपने विचारो को साजा किया ।

समारोह का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड - रॉयलवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर रविन्द्र उपाध्याय की मखमली प्रस्तुति रही | उन्होंने अपनी जादुई आवाज में एक से बढ़कर एक बेहतरीन हिंदी और राजस्थानी गाने सुनाकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, फिल्मों और हजारों मंचों पर अपनी कॉमेडी का लोहा मनवा चुके प्रख्यात कॉमेडियन पन्या सेपट ने अपने अनूठे अंदाज में उद्बोधन दिया और चिरपरिचित कॉमेडी से पूरे सभागार को ठहाकों से गूंजने पर मजबूर कर दिया। 

राजस्थानी फिल्मों के जानकार और सिने विरासत संग्रहालय के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार एम. डी. सोनी ने राजस्थानी फिल्मों के 85 सालों के सफर पर प्रकाश डाला और प्रथम फिल्म नजराणो के बारे में जानकारी दी । राजस्थानी फिल्मों के 85 सालों के सफर के इस ऐतिहासिक अवसर पर रॉयलवुड फिल्म इंडस्ट्री परिवार राजस्थान द्वारा आए हुए अतिथियों सहित राजस्थान के कोने-कोने से आए तमाम फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों, कलाकारों , लेखकों और तकनीशियनों का माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर भव्य अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। 

कार्यक्रम का जोरदार एवं सफल संचालन रॉयलवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय नायक राज जांगिड व श्रवण सागर और प्रसिद्ध लेखक-निर्देशक लखविंदर सिंह ने बेहतरीन तालमेल के साथ किया।

इस अवसर पर नेहाश्री, अशोकसिंह शक्तावत, तिलोक नौलखा, प्रोफेसर मधू तेलंग, सुरेश मुदगल, रेखा परिहार, राजेन्द्र गुप्ता, संजय मलिक, मधू मित्तल, मंजूरअली कुरेशी, बलजीत गौस्वामी, पी एम डूडी, राहुल सूद, अंदाज खाॅन , वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र सिंह शेखावत, सिकंदर चौहान, बलवीर सिंह राठौड़, ऊषा जैन, मनोज फोकाट, दिनेश कोशिक, सोनी सावंता, दीपेन्दर सिंह,  उग्रसेन तंवर, मीनाक्षी शर्मा, धर्मेन्द्र उपाध्याय, अनिल भूप, आर सी मीणा , राजवीर गुर्जर, विक्रम ओ. सिंह, रमेश गुणावत, वरिष्ठ पत्रकार रामगोपाल सैनी, महावीर सोनी, वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर, विजयसिंह राठौड़, मधू भाट, गोविंदसिंह राजपुत, गणेश साहू, जावेद अली, ब्लडमैन प्रशांत, सुरज शर्मा, डाॅ रामशंकर भारद्वाज,  प्रमोद आर्य, रत्नेश टांक, नौरत सोलंकी, भरत कसाणा, राजवीर पोशवाल, राकेश भार्गव, मुकेश भारद्वाज सहित राजस्थान भर से फिल्मकारो व गणमान्य व्यक्ति बडी संख्या में उपस्थित हुए और जय राजस्थान जय जय राजस्थानी के नारो से सभागार में आसमान गुंजायमान हो गया । इस दौरान फिल्मकार नंदुकिशोर चतुर्वेदी, संतोष मिश्रा और के सी मालू को सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की । 

​कार्यक्रम के समापन पर वरिष्ठ समाजसेवी रियाज फारूखी ने समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए आए हुए सभी अतिथियों और फिल्म बिरादरी का सहृदय से आभार व्यक्त किया, जिसके पश्चात सभी ने एक साथ स्नेह भोज का आनंद लिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments