आज 18 जुलाई 2026 का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। आज शनिवार है। हिंदू धर्म में यह दिन हनुमान जी और शनिदेव की पूजा के लिए खास माना जाता है। कई लोग शनिवार की सुबह हनुमान जी और शनिदेव की पूजा कर अपने दिन की शुरुआत करते हैं। 18 जुलाई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 18 जुलाई 2026 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान |

मेष राशि - (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

वृष राशि - (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

मिथुन राशि - (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

कर्क राशि - (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सिंह राशि -  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कन्या राशि - (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

तुला राशि - (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वृश्चिक राशि - (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धनु राशि - (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

मकर राशि - (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कुंभ राशि - (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

मीन राशि - (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मेष राशि- कल कुछ पुराने फैसलों का असर नजर आएगा। धन से जुड़ा कोई अटका हुआ मामला सुलझ सकता है। रिश्तों में ईमानदारी रखें, वरना गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, खासकर गर्दन या पीठ का दर्द परेशान कर सकता है। समय पर भोजन करें और आराम करें।

वृषभ राशि - आपको इस समय बहुत त्याग करने की आवश्यकता है ताकि आप आगे एक अच्छा जीवन जी सकें। आपको अपने परिवार के लिए एक स्थिर स्थिति भी सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने का अच्छा समय है।

मिथुन राशि- भाग्य का साथ मिलेगा। रिश्तों में प्रेम और सम्मान बढ़ेगा। कोई पुराना दोस्त अचानक संपर्क कर सकता है। धन के मामले में सावधानी बरतें-उधार देने से बचें। घर में सजावट या बदलाव का मन बनेगा। किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद लें, दिन और भी बेहतर बनेगा।

मिथुन राशि-आप आसानी से सफल हो जाएंगे। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और स्थिर भविष्य के बारे में सोचना आपके लिए फायदेमंद होगा। आप जो कुछ भी चाहते हैं उसे प्राप्त करना हमेशा संभव नहीं होता है, विशेषकर विलासिता की वस्तुएं।

कर्क राशि - किसी पुराने प्रयास का परिणाम मिल सकता है। ऑफिस में आपकी राय की अहमियत बढ़ेगी। धन का आगमन संभव है। परिवार के बुजुर्गों का साथ मन को सुकून देगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने लक्ष्य की ओर स्थिर रहिए, सफलता तय है।

सिंह राशि-दिन उत्साह से भरा रहेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। किसी दोस्त या भाई से सहयोग मिलेगा। छोटी यात्रा या मीटिंग से फायदा हो सकता है। पुराने मतभेद खत्म होंगे। अपने विचार दूसरों पर न थोपें, संतुलन बनाए रखें।

कन्या राशि -आपके प्रयासों से बड़े परिणाम मिल सकते हैं। पदोन्नति या मान-सम्मान के योग हैं। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। कुछ लोग आपको लेकर जलन महसूस कर सकते हैं, इसलिए विनम्र रहें। शाम को किसी खास व्यक्ति से भावनात्मक बातचीत हो सकती है।अपने काम पर ध्यान दें, बाकी बातें अपने आप सुलझ जाएंगी।

तुला राशि-कल का दिन आत्मविश्लेषण का है। कोई गहरा भावनात्मक अनुभव आपको सोचने पर मजबूर करेगा। काम में जिम्मेदारी बढ़ेगी, पर साथ ही पहचान भी मिलेगी। प्रेम जीवन में रोमांस के संकेत हैं। निर्णय जल्दबाजी में न लें, परिस्थितियों को समय दें।

वृश्चिक राशि- दिन में ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन ध्यान भटकने से काम अटक सकते हैं। बातचीत में नरमी रखें। किसी करीबी से टकराव हो सकता है। प्रेम जीवन में नया मोड़ आएगा, कोई पुराना रिश्ता फिर जुड़ सकता है। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान लगाना होगा। निर्णय लेते समय दिल और दिमाग दोनों का संतुलन रखें।

धनु राशि-भावनाएं गहरी रहेंगी। किसी पुराने रिश्ते की यादें ताजा होंगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। शाम को मनपसंद भोजन या संगीत से मूड अच्छा रहेगा। सकारात्मक सोच रखें। चमत्कार खुद महसूस होगा।

मकर राशि- आपका व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। ऑफिस या व्यापार में कोई नया अवसर मिल सकता है। हालांकि, मानसिक थकान महसूस हो सकती है-इसलिए खुद को ज्यादा न खींचें। परिवार में किसी सदस्य की सलाह उपयोगी रहेगी। अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें, दूसरों की राय से विचलित न हों।

कुंभ राशि- आपकी किस्मत आपको नई दिशा दिखा सकती है। कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास झलकेगा। जो लोग यात्रा कर रहे हैं, उन्हें लाभ हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। किसी शुभ समाचार की संभावना है। जीवनसाथी के साथ मन की बातें साझा करें।

मीन राशि -आपका आत्मविश्वास सबसे बड़ी ताकत बनेगा। जिस काम को लेकर आप चिंतित थे, उसमें अब प्रगति दिखेगी। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों की तारीफ मिल सकती है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। नई डील या ऑर्डर मिलने के संकेत हैं। परिवार में किसी शुभ समाचार से माहौल खुशनुमा रहेगा। अनावश्यक गुस्सा न करें, विनम्रता से हर काम बनेगा।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments